दुनियाराष्ट्र

दुरंतो में नहीं हुई यात्रियों को खाना की सप्लाई, ठेका कैंसिल

दिल्ली। भारतीय रेलवे ने इंदौर-मुंबई दुरंतो ट्रेन में खाना सप्लाई करने वाली कैटरिंग कंपनी का ठेका कैंसिल कर दिया है। रेलवे ने यात्रियों की शिकायत और खाने की गुणवत्ता खराब होने के चलते यह कदम उठाया है। अब इस ट्रेन का ठेका नई कैटरिंग कंपनी को दिया गया है। कंपनी ने इंदौर-मुंबई दुरंतो ट्रेन में खाना सप्लाई का काम भी शुरू कर दिया है।

सूत्रों का कहना है कि, बीते कई दिनों से इस कंपनी की शिकायत भी रेलवे के पास पहुंच रही थी। यात्री लगातार इस कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे थे। कंपनी का टेंडर भी खत्म हो रहा था। कंपनी ने फिर से ठेका जारी रखने के लिए आवेदन भी किया था। लेकिन रेलवे ने किसी नई कंपनी को इस ट्रेन का ठेका दिया है। हाल ही में 22 सितंबर 2024 को भी ऐसा ही कुछ ऐसा ही घटनाक्रम देखने को मिला था। ट्रेन में सफर करने वाले कुछ यात्रियों ने रेलवे को शिकायत की थी कि, जो यात्री इस ट्रेन में इंदौर से सवार हुए है उन्हें तो रेलवे रात का खाना दिया। लेकिन इंदौर से ही महज 55 किमी दूर उज्जैन स्टेशन से जो यात्री इस ट्रेन में सवार हुए उन्हें रात का भोजन नहीं दिया गया। यात्रियों ने आरोप लगाया था कि जिन यात्रियों ने इंदौर के बजाए उज्जैन से बोर्डिंग ली थी। साथ ही रात में खाना उपलब्ध करवाने की सेवा बुक थी। पैसा भी चुकाया था। उसके बाद भी रेलवे ने उन्हें खाना मुहैया करवाने से इंकार कर दिया। खाने उपलब्ध करवाने वाले कर्मचारियों का साफ कहना था कि जो लोग उज्जैन से सवार हुए उन्हें खाना नहीं देंगे।

हालांकि ट्रेन में मौजूद आईआरसीटीसी के अधिकारियों का कहना था कि, जो यात्री उज्जैन से सवार होते है उन्हें हम खाना नहीं देते है। इसके बाद करीब यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। परेशान यात्रियों ने सोशल मीडिया के जरिए रेलवे मंत्रालय और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को शिकायत की। करीब दो घंटे बाद रेलवे प्रशासन ने एक्शन लिया। रेलवे ने देर रात सैकड़ों यात्रियों को दाल चावल मुहैया करवाए गए।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल