दुनियाबड़ी खबरें

पाक की फायरिंग में बीएसएफ जवान शहीद

जम्मू . जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में बुधवार देर रात अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास पाकिस्तानी रेंजर्स की बिना उकसावे वाली गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक हेड कान्स्टेबल शहीद हो गए.

अधिकारियों के मुताबिक, सांबा में सीमा चौकियों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी, जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा पिछले 24 दिनों में संघर्ष-विराम उल्लंघन की तीसरी घटना है. गोलीबारी में बीएसएफ के हेड कान्स्टेबल 50 वर्षीय लाल फाम कीमा घायल हो गए. उन्हें पहले एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. कीमा मिजोरम के आइजोल के रहने वाले थे. उन्होंने बताया कि कीमा की पार्थिव देह शुक्रवार तक उनके पैतृक गांव पहुंच सकते हैं. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के विशेष महानिदेशक पीवी रामाशास्त्रत्त्ी ने शहीद हेड कांस्टेबल को श्रद्धांजलि दी है.

अक्तूबर महीने में दो बार इस तरह की घटनाएं हुईं

बीती 28 अक्तूबर को पाक रेंजर्स ने सीमा पर सात घंटे गोलीबारी की थी, जिसमें एक महिला और बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे. वहीं, 17 अक्तूबर को अरनिया सेक्टर में पाक से बिना उकसावे की गई गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल हुए थे.

aamaadmi.in

कीमा के सर्वोच्च बलिदान को सलाम बीएसएफ

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा, महानिदेशक और 148 बटालियन के सभी अधिकारी कीमा के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं. इस दुख की घड़ी में प्रहरी परिवार हेड कॉन्स्टेबल लाल फाम कीमा के परिवार के साथ है.

 

 

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल