अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 104 भारतीय नागरिकों को बुधवार को अमृतसर लाया गया। निर्वासित लोगों ने दावा किया कि उन्हें कैदियों की तरह सैन्य विमान से भेजा गया।
जंजीरों में बांधकर लाए गए – जसपाल सिंह का आरोप
गुरदासपुर, पंजाब के 36 वर्षीय जसपाल सिंह ने बताया कि उन्हें अमेरिका में कई दिनों तक हिरासत में रखा गया था। उन्होंने कहा,
“हमारे हाथ-पैरों में जंजीरें बांध दी गई थीं और हमें सैन्य विमान में बैठाया गया। अमृतसर पहुंचने के बाद ही बेड़ियां खोली गईं।”
जसपाल को 24 जनवरी को अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने मैक्सिकन सीमा पर पकड़ा था और 11 दिनों तक हिरासत में रखा गया था।
104 भारतीयों में 19 महिलाएं और 13 नाबालिग शामिल
अमेरिका ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पहले जत्थे में 104 भारतीयों को वापस भेजा, जिनमें:
✅ 33 हरियाणा से
✅ 33 गुजरात से
✅ 30 पंजाब से
✅ 3-3 महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से
✅ 2 चंडीगढ़ से
इनमें 19 महिलाएं और 13 नाबालिग शामिल हैं, जिनमें एक चार साल का लड़का और 5-7 साल की दो लड़कियां भी हैं।
हमें पता नहीं था कि हमें भारत ले जाया जा रहा है।
हमें लगा कि हमें दूसरे कैंप या डिटेंशन सेंटर में ले जाया जा रहा है।
हमारे हाथ-पैर हथकड़ी और बेड़ियों में बंधे हुए थे।
– अमेरिका से डिपोर्ट किए गए जसपाल सिंह
— Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) February 6, 2025
अमेरिका ने 18,000 अवैध भारतीय प्रवासियों की सूची बनाई
अमेरिका ने अवैध रूप से रहने वाले 18,000 भारतीय नागरिकों की सूची तैयार की है और आने वाले समय में और भी निर्वासन हो सकते हैं।