बसंत पंचमी हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है, इस दिन माता सरस्वती की पूजा की जाती है, जो ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी हैं।

बसंत पंचमी 2025 को 2 फरवरी को मनाई जाएगी। पंचमी तिथि का प्रारंभ सुबह 9:14 बजे और समापन 3 फरवरी को सुबह 6:52 बजे होगा।

 इस दिन सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त 2 फरवरी को सुबह 7:12 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक रहेगा।

इस दिन कई शुभ कार्य किए जाते हैं जैसे नया बिजनेस, शिक्षा की शुरुआत, गृह प्रवेश और पीले वस्त्र पहनना, जो समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं।

इस दिन शिक्षा से जुड़ी चीजें, धन, अन्न, पीली वस्त्र और भोजन का दान करना शुभ माना जाता है। इससे सुख, समृद्धि प्राप्त होती है।

बसंत पंचमी पर पूजा और दान करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता बनी रहती है, और देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।

प्रयागराज महाकुंभ के भगदड़ में मारे गए लोगों को मुआवजे का ऐलान