उत्तर प्रदेशअपराधराष्ट्र

Agra Gangrape news:आगरा: पति को बंधक बनाकर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म

Agra Gangrape news: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में थाना ट्रांस यमुना इलाके से एक सामूहिक दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चार आरोपियों ने पति को बंधक बनाकर उसकी पत्नी की अस्मत लूट ली। पीड़िता और आरोपी एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में किराए पर रहते थे। आरोप है कि आरोपी पहले से ही महिला पर गलत नजर रखते थे और वारदात की रात उन्होंने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

घटना के दौरान दो आरोपियों ने पति को पकड़ लिया, जबकि बाकी दो ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। वह चीखती-चिल्लाती रही लेकिन दरिंदों को रहम नहीं आया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इस घिनौनी हरकत का वीडियो भी बनाया और बाद में जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन भी आरोपी पीड़िता को डराने के लिए उसके कमरे में घुस गए।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान सलीम शाह, अरमान, आमीन और शानू के रूप में हुई है, जिनमें से दो पिता-पुत्र हैं। हालांकि, पुलिस को गैंगरेप की कहानी में संदेह लग रहा है, क्योंकि पीड़िता के पति ने एक मारपीट का वीडियो भी पुलिस को दिया है, जिसमें दोनों पक्ष झगड़ते दिख रहे हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
परीक्षा के दिनों में याद रखने योग्य 6 महत्वपूर्ण बातें: 6 तरीकों से Valentine को बनाएं यादगार और स्पेशल विवादों में समय रैना का शो एफआईआर दर्ज मंत्र जाप से मिलेगी आत्मशांति