बड़ी खबरें

बेहद मंगलकारी रहेगा आज इन राशियों को दिन

मेष:
गणेशजी मेष राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आप परिवार के लोगों के लिए अपने व्यस्त शेड्यूल में से कुछ समय निकालेंगे और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। धन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे। छात्रों को आज परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

वृषभ:
गणेशजी वृषभ राशि वालों से कह रहे हैं कि आज का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा। आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा। व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी। लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। प्रमोशन की भी संभावना बन रही है।
आज भाग्य 92 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन:
गणेशजी मिथुन राशि वालों से कह रहे हैं कि आज का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आज चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे। जरुरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा। आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे।
भाग्य आज 89 प्रतिशत आपका साथ देगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कर्क:
कर्क राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे। पारिवारिक कलह खत्म होगी। आज के दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है। कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा और किसी का साथ आपको भविष्य में भी लाभ की प्राप्ति करवाएगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे।
भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

aamaadmi.in

सिंह:
गणेशजी सिंह राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हे। सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा।
भाग्य आज 80 प्रतिशत तक आपके साथ है। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

कन्या:
कन्या राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलेगा लेकिन आपके कोई कोर्ट-कचेहरी से संबंधित मामलों में थोड़ी राहत आपको आज जरूर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी। आज के दिन आप अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

तुला:
तुला राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी। आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं। आपकी वाणी मधुर होगी, जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। अपनी बातें अपने प्रिय को समझाने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है।
आज भाग्य 72 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक:
गणेशजी वृश्चिक राशि वालों से कह रहे हैं कि आज दूसरे क्या कह रहे हैं, इसे सुनें। अधिकारियों से खास पहचान बनेगी। आज दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे। आज कोई दान पुण्य कर सकते हैं।
भाग्य आज 92 प्रतिशत आपका साथ देगा। सफेद वस्तु का दान करें।

धनु:
गणेशजी धनु राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। ऑनलाइन व्यापार करते हैं उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। कामकाज में मेहनत का फल आज अवश्य मिलेगा। किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बिताएंगे। रिश्तों में कुछ नई ताजगी का अनुभव होगा।
भाग्य आज 82 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।

मकर:
मकर राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। आपके अंदर बोलने की कला है, जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचने में मददगार सिद्ध होगी। खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी।
भाग्य आज 64 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ:
गणेशजी कुंभ राशि वालों से कह रहे हैं कि आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त मिलेगी, आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा। छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन मन में डर भी बना रहेगा। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी। आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे।
भाग्य आज 95 प्रतिशत आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

मीन:
मीन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपको अच्छी खबर मिलेगी। किसी ज्ञानी और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। आज का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। किसी सफलता को लेकर गर्व महसूस करेंगे।
भाग्य आज 85 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफेद वस्तु का दान करें।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
6 तरीकों से Valentine को बनाएं यादगार और स्पेशल विवादों में समय रैना का शो एफआईआर दर्ज मंत्र जाप से मिलेगी आत्मशांति भगवान राम से सीखने योग्य 6 बातें