बड़ी खबरेंधर्म

Ram Mandir Inauguration updates: विदेश में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धूम, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में बांटे गए लड्डू

अध्यात्मिक गुरु, अभिनेता, राजनेता समेत कई श्रद्धालु अयोध्या में जुट चुके हैं। इसी के साथ ही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुनियाभर के मंदिरों में भी विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अमेरिका, कनाडा, दुबई, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड समेत कई देशों में लोग सुंदरकाण्ड और रामचरित मानस का पाठ कर रहे हैं।

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ राम मंदिर’ के सदस्यों ने रविवार को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में लड्डू बांटे। संस्था के जुड़े सदस्य प्रेम भंडारी ने कहा कि अमेरिका में भी लोग खासा उत्साहित हैं। धूमधाम से लोग इस दिन को मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के लोगों को इस आयोजन से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। हमने कभी नहीं सोचा था कि अपने जीवनकाल में इस दिव्य दिन के साक्षी बनेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका का टाइम्स स्क्वायर पूरी तरह से जश्म में डूब चुका है। यह अयोध्या में कम नहीं लग रही है। अमेरिका में प्रवासी भारतीयों ने अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले न्यू जर्सी के मोनरो में ओम श्री साईं बालाजी मंदिर में प्रार्थना की।

अमेरिका में हो रहे कार्यक्रमों को लेकर वहां मौजूद भारतवंशियों में खासा खुशी है। कई लोगों ने कहा कि भगवान राम वनवास के बाद लौट रहे हैं। दुनिया पूरी तरह से राममय हो गई है। विदेश में मौजूद लोगों ने कहा कि यहां के माहौल को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे हम भारत से दूर नहीं बल्कि अयोध्या में हैं। यह दिन की दिवाली से कम नहीं। अमेरिका के 1100 मंदिरों में सुंदरकाण्ड और रामचरित मानसा का पाठ किया जा रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर से बोस्टन तक, वाशिंगटन डीसी, लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो उसी समय होंगे जब भारत में समारोह होगा।

विदेशों में कार्यक्रम के सीधा प्रसारण को लेकर खास व्यवस्थाएं
अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए भी खास व्यवस्था की गई है। टेक्सास, इलिनोइस, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और जॉर्जिया सहित कई अमेरिकी राज्यों में बिलबोर्ड बढ़ाए गए हैं। विश्व हिंदू परिषद की अमेरिकी शाखा के मुताबिक, एरिजोना और मिसौरी राज्य में 15 जनवरी से ही कार्यक्रमों के आयोजन शुरू हो गए थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रों में 40 से अधिक बिलबोर्ड लगाए गए है। जिसके जरिए लोग अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। इस दौरान रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल