बड़ी खबरेंराष्ट्र

CM House में आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी, दिल्ली पुलिस को आया कॉल; जांच जारी

CM House में आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी, दिल्ली पुलिस को आया कॉल; जांच जारी

Swati Maliwal: देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल के स्टाफ के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस थाने गईं और आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस को अभी तक औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

अधिकारियों ने कहा कि कथित मौखिक झगड़े के बाद मालीवाल ने पीसीआर कॉल भी की। उन्होंने कहा, दो कॉल सुबह 10 बजे की गईं। इसके बाद सिविल लाइंस थाने की एक टीम मुख्यमंत्री आवास पहुंची। मुख्यमंत्री आवास या आम आदमी पार्टी की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्वाति मालीवाल ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। इसमें आरोप है कि मुख्यमंत्री के कहने पर विभव ने उनको पीटा है। दिल्ली पुलिस ने शिकायत ले ली है, लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर रही है।
इस मामले पर सियासत शुरू हो गई है। दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल के घर में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई हिंसा और प्रताड़ना बहुत गंभीर अपराध है। दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा मांग करता है कि अगर ये अपराध हुआ है तो इस अपराध के लिए केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। हम सब बहनें स्वाति मालीवाल के साथ हैं, उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे।

aamaadmi.in

केजरीवाल जी के घर में राज़्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई हिंसा और प्रताड़ना बहुत गंभीर अपराध

दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा माँग करता है कि अगर ये अपराध हुआ है तो इस अपराध के लिए केजरीवाल को गिरफ़्तार किया जाना चाहिए

हम सब बहनें स्वाति मालीवाल के साथ हैं, उन्हें न्याय… pic.twitter.com/5K5X6aUHvD

— Richa Pandey Mishra (Modi Ka Pariwar) (@richapandey) May 13, 2024

शाजिया इल्मी ने कहा कि इस पार्टी के अंदर इतनी गंदगी है कि कुछ भी संभव है। याद है कैसे पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश जी को मारा पीटा गया था। विभव एक निहायत बदतमीज शख्स है। कपिल मिश्रा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी प्रतिक्रिया दी है।

@AamAadmiParty

इस पार्टी के अंदर इतनी गंदगी है कि कुछ भी संभव है !

याद है कैसे पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश जी को मारा पीटा गया था!

बिभव एक निहायत बदतमीज़ शक्स है! @KapilMishra_IND @BJP4India

— Shazia Ilmi (मोदी का परिवार) (@shaziailmi) May 13, 2024

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल सेहत के लिए अमृत है करेला – 6 फायदे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025: विजेता को ₹20 करोड़ रजत पाटीदार बने आरसीबी के नए कप्तान