धर्मबड़ी खबरें

29 जून का राशिफल: जानिए! आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

29 जून का राशिफल: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं।

मेष दैनिक राशिफल
आपको संतान के मन में चल रही उलझनों को दूर करने की कोशिश करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने साथी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। विरोधी आपसे किसी बात को लेकर वाद विवाद में पड़ सकते हैं। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी और आप अपने बिजनेस में धन लगाएंगे, जिनका भविष्य में आपको लाभ अवश्य मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल
आपकी संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से आप उनके लिए किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आप धन उधार देने से बचें ,नहीं तो उससे आपके रिश्तों में लड़ाई झगड़ा पैदा हो सकता है। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकाले। आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होता दिख रहा है।

मिथुन दैनिक राशिफल
आप अपनी संतान की खुशी के लिए उनके लिए कुछ वस्तुओं को लेकर आ सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जाएंगे, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। पिताजी को कोई समस्या होने से आपको उन्हें डॉक्टरी चेकअप समय रहते करना होगा। भाई बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका मन पूजा पाठ में खूब लगेगा। अविवाहित जातकों के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

aamaadmi.in

कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने घर की समस्याओं पर पूरा ध्यान देंगे और यदि आप किसी काम को भाग्य के भरोसा करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। यदि आप किसी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, तो आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपका कोई विरोधी आपका खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की कोशिश करेगा। जीवनसाथी को समय ना दे पाने के कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

सिंह दैनिक राशिफल
आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन आप साझेदारी में किसी काम को करेंगे, तो उससे आपको नुकसान होने की संभावना है। जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आप अपने मन में ईर्ष्या की भावना ना रखें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। विद्यार्थियों का मन किसी प्रतियोगिता में लगेगा, जिसमें वह भाग ले सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल
आपकी दी गई सलाह परिवार के सभी सदस्य मानेंगे। आप अपने लंबे समय से रुके हुए किसी काम के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे, जिससे आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कोई गुप्त राज पता चल सकता है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहें। आप अपने घर में यदि कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल
आपको कुछ कामों में उतार-चढ़ाव रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। अपने यदि किसी सरकारी योजना में धन का निवेश किया था, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका किसी पुरानी बीमारी के उभरने की समस्या है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाएं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको कोई पारिवारिक समस्या यदि लंबे समय से चल रही थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्तों पर आपका पूरा जोर रहेगा। यदि आप घूमने फिरने जाए, तो उसमें अपने माता-पिता को साथ लेकर जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल
आप अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सावधान रहें। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपके प्रतिद्धंदी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको बचने की आवश्यकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आपको औरों से ज्यादा अपने काम पर फोकस बनाए रखना होगा।

मकर दैनिक राशिफल
कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मुद्दा सुलझ जाएगा, जिससे आपकी प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल
आपको अपनी वाणी और व्यवहार से अपने आसपास रह रहे लोगों को आकर्षित करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए काम की तलाश हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ अच्छे पल व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी, जिससे आपको खुशी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मीन दैनिक राशिफल
आप काम से दबे रहने के कारण अपने कामों पर थोड़ा ध्यान कम देंगे। आपको किसी भी विपरीत स्थिति में धैर्य से काम लेना होगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी और उन्हें आगे बढ़ने का एक मौका मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल