धर्मबड़ी खबरें

20 June Ka Rashifal(आज के राशिफल): जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Daily Horoscope: जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल
आपको परिवार में सदस्यों में मनमुटाव के कारण रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए आप अपने खान-पान में सात्विकता करें और अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें। आपके सहयोगियों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

वृष दैनिक राशिफल
आपका कोई पुराना मित्र यदि आपसे नाराज चल रहा था, तो वह आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप परिवार में कुछ समय छोटे बच्चों के साथ बिताएंगे। आपके बिजनेस की कुछ योजनाएं गति पकड़ेंगी और किसी नए काम की ओर आपका मन अग्रसर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगने से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल
बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपके सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे, लेकिन माताजी आपके कष्टों में बढ़ोतरी होने से आप परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो बाद में वह बढ़ सकती हैं और आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

aamaadmi.in

कर्क दैनिक राशिफल
आपको कुछ नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी और ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप न करने आ सकता है। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर होती दिख रही है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल
आपकी अत्यधिक धन खर्च करने की आदत के कारण आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। संतान किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही है, तो वह आज बढ़ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल
आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपसे कामों में कोई गलती हो, तो आप अपने बॉस से तुरंत माफी मांग लें, नहीं तो मामला बिगड़ता दिख रहा है। आपको अपने काम को लेकर सजगता दिखनी होगी, तभी आपके काम पूरे हो सकेंगे।

तुला दैनिक राशिफल
व्यापार में आज कोई बड़ा डिसीजन लेने से बचें, जिसमें आप अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके पिताजी से आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ टिप्स ले सकते हैं, जो आपके खूब काम आएंगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
राजनीति में हाथ आजमा रहे लोग अपने कामों पर फोकस बनाएं। महिला मित्रों से सावधान रहें, नहीं तो उनसे कोई धोखा मिलने वाला है। आपके बिजनेस की योजनाओं को गति मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ बाकी कामों पर भी ध्यान लगाएं, तभी उन्हें सफलता हासिल होती दिख रही है। आपको कोई समस्या यदि लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह आज बढ़ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल
आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी पुराने कर्ज को भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको किसी बात को लेकर मन में निराशा रहेगी, जिसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

मकर दैनिक राशिफल
आपको वाहनों का प्रयोग आज बहुत ही सावधानी से करना होगा, नहीं तो वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। व्यापार में आपको अपने किसी पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए आप पार्टनरशिप के काम पर पूरी निगरानी रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल
आपको कार्यक्षेत्र में अपने कामों पर फोकस बनाए रखें। अगर आपसे कोई गड़बड़ी होने के कारण आपके बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के संबंधों में मधुरता आएगी और जीवनसाथी से आपको प्रेम व सहयोग नहीं मिलेगा। आप अपने किसी मन की इच्छा को लेकर अपने परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। किसी के कहने में आकर आप कोई बड़ा निवेश न करें।

मीन दैनिक राशिफल
आप किसी अजनबी से कोई लेनदेन ना करें, नहीं तो इससे भी आपको समस्या होगी। आपने यदि किसी से कोई गुप्त जानकारी शेयर की है, तो इसका फायदा उठा सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी और आपको किसी विपरीत परिस्थिति में क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो वह आपको परेशान करेगा।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल