
क्रिकेट के सुपरस्टार शुभमन गिल (Shubman Gill) का लड़कियों के बीच जबरदस्त क्रेज है, और अब तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रही हैं। हाल ही में, एक और एक्ट्रेस ने खुलकर कहा कि वह शुभमन को डेट करना चाहती हैं! जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल (Pragya Jaiswal) ने शुभमन गिल की कड़ी तारीफ करते हुए कहा कि वह उन्हें क्यूट मानती हैं और अगर मौका मिले, तो वह उन्हें डेट करने के बारे में जरूर सोचेंगी।
फिल्मीज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में प्रज्ञा ने शुभमन गिल का जिक्र करते हुए बताया कि एक फैन ने कमेंट किया था कि शुभमन और प्रज्ञा एक अच्छे कपल बन सकते हैं। इस सवाल पर प्रज्ञा शरमाते हुए बोलीं, “अरे यार, वह सच में बहुत क्यूट हैं! और वैसे भी, मैं भी सिंगल हूं, तो हो सकता है!”
फिर जब उनसे पूछा गया कि क्या वह Shubman Gill को डेट करना चाहेंगी, तो Pragya Jaiswal ने बिना हिचकिचाए कहा, “मुझे क्रिकेटर्स से कोई दिक्कत नहीं है, और वह अच्छे इंसान भी हैं। अगर किस्मत में यह लिखा है, तो मैं इसे जरूर स्वीकार करूंगी!”
प्रज्ञा ने आगे कहा, “वह सच में क्यूट लगते हैं। चलो, अब जोड़ी बना दो यार!” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर छा गया और अब सब यही सवाल कर रहे हैं कि क्या जल्द ही शुभमन और प्रज्ञा की जोड़ी बनेगी?
इससे पहले भी शुभमन गिल का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान, रिद्धिमा पंडित, और अनन्या पांडे के साथ जुड़ चुका है, और अब प्रज्ञा के साथ उनकी नई चर्चा हो रही है। शुभमन गिल न सिर्फ शानदार क्रिकेटर हैं, बल्कि उनकी फैन्स फॉलोइंग भी तगड़ी है, जिससे वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।
प्रज्ञा जायसवाल, जिन्होंने 2014 में अपने करियर की शुरुआत की थी, अब बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं और हाल ही में उनकी फिल्म “खेल खेल में” रिलीज हुई है।