
मुंबई: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की शनिवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें महाराष्ट्र के ठाणे स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद कांबली की हालत में अब सुधार देखा जा रहा है और वह डॉक्टरों की देखभाल में हैं।
विनोद कांबली के मस्तिष्क में खून के थक्के
सूत्रों के अनुसार, विनोद कांबली के मस्तिष्क में खून के थक्के बन गए थे, जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी। हालांकि, अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। कांबली ने अस्पताल में डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह उन्हीं की वजह से जिंदा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह डॉक्टरों की सलाह मानेंगे और पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।
कांबली का पहला रिएक्शन
अस्पताल में भर्ती होने के बाद विनोद कांबली मुस्कुराते हुए नजर आए। उन्होंने कहा, “मैं यहां के डॉक्टरों की वजह से जिंदा हूं। मैं बस इतना कहूंगा कि जो भी डॉक्टर कहेंगे, मैं वही करूंगा।” इसके अलावा, उन्होंने अपने अच्छे दोस्त और क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का भी जिक्र किया और कहा कि सचिन को इस बारे में जरूर पता चल जाएगा।
कांबली की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार
शनिवार को जब विनोद कांबली को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तो वह शरीर में तेज ऐंठन और कमजोरी महसूस कर रहे थे। उन्हें बैठने और चलने में भी परेशानी हो रही थी। उस समय उनकी नींद भी उड़ी हुई थी। लेकिन अब उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है और वह डॉक्टरों और प्रशंसकों से बात करते हुए खुश नजर आ रहे हैं। एक प्रशंसक ने उनकी चिकित्सा का खर्च उठाने की पहल भी की है, जिससे कांबली को इलाज में मदद मिल रही है।
VIDEO | Former Indian cricketer Vinod Kambli was admitted to Akruti Hospital, a private facility in Thane, Maharashtra, on Saturday, December 21, after his health condition deteriorated.
The 52-year-old was brought to the hospital by one of his fans who also owns the hospital in… pic.twitter.com/128LnbYkcu
— Press Trust of India (@PTI_News) December 23, 2024
विनोद कांबली का क्रिकेट करियर
विनोद कांबली ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 1991 में वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने 2000 में श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला। कांबली ने 17 टेस्ट मैचों में 1084 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने 104 वनडे मैचों में 2477 रन बनाए हैं।