
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की सगाई की खबरें इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कहा जा रहा है कि रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है। हालांकि, अब तक रिंकू या उनके परिवार ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है।
रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर
रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टी20 फॉर्मेट के अहम खिलाड़ी हैं। अपनी धमाकेदार बैटिंग के लिए मशहूर रिंकू लोअर ऑर्डर में तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। आईपीएल में वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलते हैं। खासतौर पर 2023 के सीजन में उन्होंने RCB के गेंदबाज यश दयाल के एक ही ओवर में 5 छक्के लगाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
कौन हैं प्रिया सरोज?
प्रिया सरोज, उत्तर प्रदेश के मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश में हुआ। वह तीन बार के सांसद और मौजूदा विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं।
प्रिया ने दिल्ली के एयरफोर्स जुबली इंस्टीट्यूट से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। फिर दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए आर्ट्स और एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से LLB की पढ़ाई की। 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रिया ने 35,850 वोटों से जीत हासिल की। वह भारतीय राजनीति की दूसरी सबसे युवा सांसद हैं।
रिंकू और प्रिया की सगाई पर इंतजार जारी
हालांकि इस खबर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर यह सच है, तो यह खबर रिंकू और प्रिया के फैंस के लिए बड़ी खुशी की बात होगी।