खेलराष्ट्र

Champions Trophy 2025 : इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम क्यों?

Champions Trophy 2025 : नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने 17 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी नई जर्सी में फोटोशूट कराया। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह कैमरे के सामने पोज देते नजर आए। लेकिन जर्सी पर टूर्नामेंट के लोगो के साथ ‘पाकिस्तान’ का नाम देखकर फैंस हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

क्यों है जर्सी पर पाकिस्तान का नाम?

ICC के नियमों के अनुसार, जो देश आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करता है, उस देश का नाम टूर्नामेंट के लोगो के साथ जर्सी पर लिखा जाता है। पहले ऐसी खबरें थीं कि भारत पाकिस्तान का नाम जर्सी पर नहीं लगाएगा, लेकिन बीसीसीआई ने साफ कर दिया था कि टीम इंडिया सभी आईसीसी नियमों का पालन करेगी।

पाकिस्तान के स्टेडियम में भारत का झंडा क्यों नहीं?

हाल ही में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के स्टेडियम में भारतीय झंडा न लगाने का वीडियो वायरल हुआ। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सफाई दी कि उन्होंने केवल उन्हीं देशों के झंडे लगाए हैं, जो पाकिस्तान में खेलने के लिए तैयार हैं। आईसीसी ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

28 साल बाद पाकिस्तान में आईसीसी टूर्नामेंट

1996 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार पाकिस्तान किसी आईसीसी इवेंट की मेजबानी कर रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा, जबकि भारत अपना पहला मैच 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल सेहत के लिए अमृत है करेला – 6 फायदे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025: विजेता को ₹20 करोड़ रजत पाटीदार बने आरसीबी के नए कप्तान