
मेष
आज आर्थिक समस्या के कारण आपका मन परेशान होगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिए। किसी पुरानी बात को याद करके आप खुश होंगे। परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे।
वृष
आज मन में नए-नए विचार पनपेंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर काफी जागरूक रहेंगे। आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मकता रहेगी। आय के स्रोत मजबूत होंगे।
मिथुन
आज कामकाज में गोपनीयता रखने की आवश्यकता है। अति आवश्यक न हो तो लोगों से अपनी बातें व सूचनाएं शेयर करने से बचें। अपने विरोधियों को बिल्कुल भी अनदेखा न करें। अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य की अवहेलना न करें।
कर्क
आज साझेदारी संबंधी योजनाओं को शुरू करेंगे। कुछ भी काम करते समय यदि आप एकाग्रचित्त रहें तो आप बहुत ही शानदार परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। जनकल्याण की योजनाओं में आप धन खर्च करेंगे।
सिंह
आज काम की अधिकता के बावजूद ऊर्जावान रहेंगे। लंबे समय से जिन चीजों का इंतजार कर रहे थे, वो आपको प्राप्त हो जाएंगी। प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
कन्या
आज आपकी दूरदर्शी सोच के कारण आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। सामाजिक संबंधों में मजबूती आएगी। कामकाज में आपका मन नहीं लगेगा। धन के लेन-देन में कुछ परेशानी हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।
तुला
आज करियर की चिंता रहेगी। उच्च अधिकारी आपसे कुपित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। अहंकार की वजह से अपने संबंधों को खराब न करें। स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है इसीलिए लापरवाही बिल्कुल भी न करें।
वृश्चिक
आज ऑफिस में आप काफी आसानी से अपने काम करेंगे। लवमेट के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे। व्यवसाय की जटिलताओं के बीच लाभ कमाने में सफल रहेंगे। आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में परेशानी होगी।
धनु
आज सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। काम का दबाव आपके ऊपर कम होगा। बच्चे ऑनलाइन गेम्स में समय बिताएंगे। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। नए व्यापार की आप शुरूआत कर सकते हैं। मन में नए विचार उत्पन्न होंगे।
मकर
आज नया काम शुरू न करें। व्यापार विस्तार में कुछ रुकावट आ सकती है। गूढ़ विषयों का आप अध्ययन करेंगे। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपने कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर लें। भाई-बहनों से सहायता लेने में संकोच न करें।
कुंभ
आज प्रेम संबंधों में ताजगी कम हो सकती है। तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत ही अच्छा है। लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको काफी ध्यान देना होगा। आलस्य की वजह से आपके काम अधूरे छूट सकते हैं।
मीन
आज आलस्य त्याग कर अपने काम पर फोकस करें। नकारात्मकता में कमी आएगी। सभी समस्याओं का समाधान होगा। सोशल मीडिया पर आप सक्रिय रहेंगे। मित्रों के साथ गंभीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। चतुराई के कारण आप व्यापार में अच्छा लाभ कमाएंगे।