पंजाबराष्ट्र

पंजाब में 3 बच्चों की मां की बड़ी बेरहमी से हत्या

पंजाब : खन्ना जिले के मलौद इलाके में एक महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का नाम सतपाल कौर (37) था, जो तीन बच्चों की मां थीं। गांव में कई सालों से रह रहे एक प्रवासी मजदूर ने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए खन्ना के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है। सतपाल कौर अपने पति के साथ मिलकर घर का खर्चा चलाने में मदद करती थीं।

बताया जा रहा है कि आरोपी बब्लू 1995 से गांव में रह रहा था और मकान मालिक के लिए काम किया करता था। सतपाल कौर मनरेगा में काम करती थीं और उनकी बब्लू से पहचान तीन साल पहले हुई थी। इसके बाद बब्लू कभी-कभी उनके घर आता-जाता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की भी चर्चा है। किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गुरुवार रात को सतपाल ने परिवार के साथ खाना खाया, फिर बब्लू ने उन्हें बाहर बुलाया।

गांव के एक सुनसान इलाके में बब्लू ने तेजधार हथियार से सतपाल कौर के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। उनके पति राजू ने बताया कि रात करीब 9 बजे गांव के पूर्व सरपंच ने उन्हें फोन करके घटना की जानकारी दी। उनकी पत्नी की खून से सनी लाश मिली। राजू ने पुलिस से दोषी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस अधिकारी डी.एस.पी. दीपक राए ने कहा कि इस बारे में जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस करके मामले का खुलासा किया जाएगा।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल सेहत के लिए अमृत है करेला – 6 फायदे