![Brijmohan Agrawal: जीत के लिए पूरी तरह से आश्वस्त है बृजमोहन अग्रवाल,काउंटिंग के दौरान करने वाले है ये काम... 1 Brijmohan Agrawal](https://i0.wp.com/www.aamaadmi.in/wp-content/uploads/2024/06/untitled-15-1544001171.jpg?resize=750%2C470&ssl=1)
रायपुर: लोकसभा चुनाव के नतीजों के आने में अब बस कुछ घंटों का ही वक्त बाकी है लेकिन इस चुनावी तंज भरे माहौल में BJP प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agrawal)अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं,और अपनी जीत से आश्वस्त वे कल कुछ अलग करने वाले हैं…
Loksabha elections results के पहले ही बृजमोहन अग्रवाल ने नया इतिहास बनाने की बात कहते हुए ताल ठोक दिया है। उन्होंने कहा है कि, जनता और कार्यकर्ताओं के बल पर नया इतिहास बनेगा। जीत के जश्न की तैयारियों पर उन्होंने कहा कि,कल मैं घूमता रहूंगा, जश्न तो सभी कार्यकर्ता मनाएंगे। मेरी बड़ी प्राथमिकता अब पूरे रायपुर लोकसभा का विकास रहेगी।
दरअसल, दूध, टोल टैक्स और बिजली बिल की कीमतों ने आसमान छूना शुरू कर दिया है। मंहगाई की इस मार के बीच कैबिनेट मंत्री Brijmohan Agrawal ने कहा है कि, कांग्रेस को सारी जनता ने विपक्ष में बैठा दिया है। अब अपना कार्य करें, ये सब जो भी हो रहा है, उस पर ध्यान न दें।
काउंटिंग एजेंट को मिल रही ट्रेनिंग
लोकसभा के प्रत्याशी बने बृजमोहन अग्रवाल ने आगे बताया कि, लगातार भाजपा काउंटिंग एजेंट को ट्रेनिंग दे रही है। भाजपा की फसल अब तैयार हो चुकी है। बस कल अब कटने का इंतजार है। फसल कहीं चोरी ना हो जाए, इस कारण ट्रेनिंग देकर कार्यकर्ताओं को इसके लिए सतर्क किया जा रहा है।
गड़बड़ी की है आशंका
कांग्रेस पर तंज कसते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि, यह कुछ भी कर सकती है। साथ ही कांग्रेस को ये भी बताया कि, परिणाम के पहले ही कार्यकर्ताओं ने जीत के लिए पोस्टर लगाने के लिए बोल दिया था। यह सब तो कार्यकर्ताओं और जनता का ही विश्वास है।
केंद्र में मंत्री बनाए जा सकते है बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agrawal can be made a minister at the Centre)
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, हाई कमान की ओर से अब तक जो आदेश आया है। उसका पालन करता हूं… और आगे भी वहीं करूंगा।