उत्तर प्रदेशबड़ी खबरेंराष्ट्र

हाथरस में सत्संग के दौरान मची भयंकर अफरा तफरी,120 से अधिक लोगो की हुई मौत…

उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक भयंकर भगदड़ मचने की खबर सामने आई है। जिसमे करीब 120 लोगो की जान चली गई है। यह वारदात एक सत्संग के दौरान का है जहां पर भगदड़ मची है।

उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक भयंकर भगदड़ मचने की खबर सामने आई है। जिसमे करीब 120 लोगो की जान चली गई है। यह वारदात एक सत्संग के दौरान का है जहां पर भगदड़ मची है।

हाथरस के रतिभानपुर क्षेत्र की यह घटना बताई जा रही है। जानकारी मिली है कि भोले बाबा के सत्संग का समापन कार्यक्रम जारी था और उसी बीच भगदड़ हो गई। भगदड़ में जो भी घायल हुए उन्हें एटा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

कई महिलाएं और बच्चे भगदड़ में दब गए है, जिस कारण उनकी मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मामले पर लगातार अपडेट ले रहे हैं, रिपोर्ट की माने तो हादसे में 120 से अधिक लोग की जान चली गई है।

एटा के एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे में घटी है। उन्होंने ही जानकारी दी की एटा अस्पताल में अभी तक 27 शव आ चुके हैं, जिनमें से मृतक 23 महिलाएं हैं, तीन बच्चे हैं और एक पुरुष भी है। घायल लोगो को अभी भी अस्पताल लाया जा रहा है और शवों की शिनाख्त की जा रही है।

aamaadmi.in

घटना के चश्मदीदों की माने तो बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे आए वहां पर मौजूद थे। सत्संग के खत्म होते ही, लोग वहां से अपने घर जाने लगे,लेकिन इसी बीच अचानक से भगदड़ मच गई। भगदड़ में लोग एक दूसरे को ठीक से देख ही नहीं रहे थे और एक दूसरे के ऊपर चढ़ते हुए आगे बढ़ते चले गए। इस घटना से चारों ओर चीख पुकार तक मच गई।

join whatsapp channel
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
चाणक्य नीति की सीख IPL 2025 में MS Dhoni के खेलने पर संशय अरमान की दोनो बीवियों ने रखा करवा चौथ क्या पति रख सकते हैं करवाचौथ का व्रत?