पंजाबराष्ट्र

पंजाब के नए राज्यपाल दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेका। इस दौरान उनके साथ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे। इस अवसर पर उन्होंने गुरु साहिब के दर्शन किए, कीर्तन सुना और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वह नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का दिल से स्वागत करते हैं। उन्होंने बताया कि गुलाब चंद कटारिया अपने परिवार के साथ सचखंड श्री दरबार साहिब माथा टेकने आए हैं और इस दौरान देश और पंजाब के लोगों के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वह इस मौके पर किसी राजनीतिक मुद्दे पर बात नहीं करेंगे और न ही कोई जवाब देंगे।

नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि वह श्री दरबार साहिब का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने वादा किया कि वह ईमानदारी से काम करेंगे और जनता की सेवा करेंगे। पंजाब और चंडीगढ़ के विकास के लिए जो भी संभव हो, वह अच्छे तरीके से पूरा करेंगे। उन्होंने देश की तरक्की और शांति की कामना की और इसके लिए लोगों के सहयोग की अपील की। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सभी को बधाई भी दी है।

aamaadmi.in
join whatsapp channel
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
भारत से संबंधित कुछ टॉप सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्न चाणक्य नीति की सीख IPL 2025 में MS Dhoni के खेलने पर संशय अरमान की दोनो बीवियों ने रखा करवा चौथ