राष्ट्रधर्म

कहीं है चूहों की फौज, तो कही होती है कुत्तों की पूजा: भारत के ये है 5 अनोखे मंदिर

भारत में आमतौर पर मंदिरों में देवी-देवताओं की पूजा होती है, लेकिन कुछ मंदिर अपनी अनोखी परंपराओं के कारण खासे प्रसिद्ध हैं। इनमें से कुछ मंदिरों में असामान्य चीजों की पूजा की जाती है, जैसे कहीं बुलेट मोटरसाइकिल को पूजा जाता है तो कहीं चूहे होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 अनोखे मंदिरों के बारे में:

करणी माता मंदिर राजस्थान के बीकानेर में स्थित करणी माता मंदिर देवी दुर्गा के एक अवतार, करणी माता को समर्पित है। इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां लगभग 25,000 चूहे रहते हैं। इसलिए इसे ‘चूहों का मंदिर’ भी कहा जाता है। यह मंदिर लगभग 600 साल पुराना है और इसे महाराजा गंगा सिंह ने बनवाया था।

भारत माता मंदिर उत्तर प्रदेश के काशी विद्यापीठ परिसर में स्थित भारत माता मंदिर का निर्माण 1936 में स्वतंत्रता सेनानी बाबू शिव प्रसाद गुप्ता ने कराया था। इसका उद्घाटन महात्मा गांधी ने किया था। यह मंदिर उन स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित है जिन्होंने ब्रिटिश शासन से भारत को आजाद कराने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।

कुत्तों का मंदिर कर्नाटक के चन्नापटना में एक मंदिर है जहां कुत्तों की पूजा की जाती है। स्थानीय लोगों का मानना है कि कुत्ते देवताओं के करीब होते हैं, और उनकी पूजा करने से ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यहां आपको कुत्तों की मूर्तियां और चित्रण विभिन्न मुद्राओं में देखने को मिलेंगे, जो पशु प्रेमियों को आकर्षित करते हैं।

aamaadmi.in

शहीद बाबा निहाल सिंह जी गुरुद्वारा इस गुरुद्वारे को ‘हवाई जहाज गुरुद्वारा’ भी कहा जाता है। यहां लोग खिलौने वाले हवाई जहाज चढ़ाते हैं, क्योंकि मान्यता है कि ऐसा करने से जल्दी वीजा मिल जाता है। इस अनोखी परंपरा के पीछे की कहानी किसी को ठीक से नहीं पता, लेकिन यह मान्यता बेहद लोकप्रिय है।

बुलेट बाबा मंदिर राजस्थान के एक गांव में बुलेट मोटरसाइकिल की पूजा की जाती है। यह मोटरसाइकिल ओम सिंह राठौड़ की थी, जिनकी 1988 में एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। उनकी बाइक को थाने ले जाया गया, लेकिन अगले दिन यह वापस उसी स्थान पर पाई गई जहां हादसा हुआ था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस बाइक का मंदिर बना दिया।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
उल्लू दिन में अंधे हो जाते हैं? अदिति राव और एक्टर सिद्धार्थ ने रचाई शादी पीपल पेड़ की परिक्रमा करने से क्या होता है ? पपीता खाने के क्या है फायदे?