छत्तीसगढ़रायपुर

केशकाल घाटी में भारी वाहनों के आवाजाही एक हफ्ते के लिए बंद, जानें जगलदपुर से रायपुर कैसे पहुंचे आप

कोण्डागांव। जिले के कलेक्टर कुणाल दुदावत ने रविवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि केशकाल घाट के उन्नयन कार्य के तहत 21 से 27 अक्टूबर तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध राष्ट्रीय राजमार्ग क्रं. 30 के कि.मी. 162.600 से कि.मी. 167.000 (केशकाल घाट) पर मरम्मत कार्य के कारण लागू किया गया है।

मरम्मत के दौरान डस्ट सफाई, डब्ल्यूएमएम पैच और बी.टी. मरम्मत कार्य किए जाएंगे। इस अवधि के दौरान, यात्री बसें और छोटी चार पहिया वाहन केशकाल घाट से होकर चल सकेंगी, लेकिन भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था:

जगदलपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए मार्ग:

aamaadmi.in

जगदलपुर से कोण्डागांव होते हुए विश्रामपुरी, मचली, दुधावा, कांकेर, चारामा, धमतरी और रायपुर तक।

दल्लीराजहरा (बालोद) और राजनांदगांव जाने वाले वाहनों के लिए कोण्डागांव, बेड़मा, धनोरा, आमाबेड़ा, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर होते हुए दल्लीराजहरा और राजनांदगांव।

रायपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए मार्ग:
रायपुर से धमतरी, चारामा, कांकेर, दुधावा, मचली, विश्रामपुरी होते हुए कोण्डागांव और फिर जगदलपुर तक।

यह मार्ग निर्धारण मरम्मत कार्य की अवधि के दौरान यात्रियों और वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

join whatsapp channel
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
चाणक्य नीति की सीख IPL 2025 में MS Dhoni के खेलने पर संशय अरमान की दोनो बीवियों ने रखा करवा चौथ क्या पति रख सकते हैं करवाचौथ का व्रत?