चुनाव 2024बड़ी खबरेंराष्ट्रलोकसभा चुनाव 2024

Maharashtra: शिवसेना ने कल्याण और ठाणे लोकसभा सीट के लिए श्रीकांत शिंदे और नरेश गणपत म्हस्के को टिकट दिया

शिवसेना अब तक 10 सीटों पर घोषित कर चुकी उम्मीदवार

Maharashtra: पार्टी ने कल्याण और ठाणे लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जिसके मुताबिक पार्टी ने कल्याण सीट से श्रीकांत शिंदे और ठाणे सीट से नरेश गणपत म्हस्के को टिकट दिया है। श्रीकांत शिंदे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र हैं।

aamaadmi.in

शिवसेना अब तक 10 सीटों पर घोषित कर चुकी उम्मीदवार
शिवसेना इससे पहले आठ लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। जिनमें दक्षिण मध्य मुंबई से राहुल शेवाले, कोल्हापुर से संजय मंडलीक, शिर्डी से सदाशिव लोखंडे, बुलढाणा से प्रतापराव जाधव, हिंगोली से हेमंत पाटील, रामटेक से राजू पारवे, मावल से श्रीरंग बारणे और हातकणंगले से धैर्यशिल माने को टिकट दिया गया है।

महाराष्ट्र में शिवसेना, भाजपा और एनसीपी महायुति गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ रही हैं। महायुति में सीटों का बंटवारा हो चुका है, लेकिन अभी आधिकारिक एलान होना बाकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गठबंधन के तहत भाजपा राज्य की 28 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं 14 सीटों पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना और पांच सीटों पर अजित पवार की एनसीपी चुनाव लड़ सकती है। राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी को भी एक सीट दी गई है।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
सूरज की रोशनी या फिर सप्लीमेंट,किसमे ज्यादा विटामिन डी सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे दीपिका – रणवीर लालबाग के राजा का क्या है इतिहास ? जाने भेड़ियों को मारने पर कितनी सजा मिलती है?