राष्ट्र

Maharashtra election: दाढ़ी को हल्‍के में मत लेना’, चुनाव से पहले शिंदे ने भरी हुंकार

Maharashtra election: महाराष्ट्र में चुनावी तापमान चढ़ चुका है, और इसी बीच मंगलवार को चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। राजनीति के इस घमासान से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक कड़ा संदेश देकर विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) को ललकारा है। शिंदे ने तीखे अंदाज में कहा, “मुझे हल्के में लिया था, अब दाढ़ी को हल्के में मत लेना। इस दाढ़ी ने MVA को गड्ढे में डालने का काम किया था और आपकी सरकार को गिराया।”

शिंदे की ये टिप्पणी केवल एक मजाकिया चेतावनी नहीं थी, बल्कि उन्होंने अपनी राजनीतिक ताकत और फैसलों का जिक्र किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसा साहसी कदम उठाने के लिए जिगर चाहिए, और यही जिगर उन्हें सत्ता तक ले आया।

शिंदे की बगावत से टूटा था MVA

Maharashtra election: महाराष्ट्र की राजनीति के इतिहास में 2022 एक बड़ा मोड़ साबित हुआ था, जब एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना से बगावत कर दी थी। इस बगावत ने महाविकास अघाड़ी की नींव हिला दी और अंततः उसकी सरकार गिर गई। शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिलाकर नया गठबंधन, महायुति, बनाया। इस सरकार में बाद में अजित पवार भी एनसीपी से बगावत कर अपने गुट के साथ शामिल हो गए थे।

2024: दोस्त बने दुश्मन

2019 के चुनावों में जो पार्टियां एक-दूसरे की सहयोगी थीं, वही 2024 में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में होंगी। शिवसेना और एनसीपी जैसी प्रमुख पार्टियां अब दो धड़ों में बंट चुकी हैं, जिससे चुनाव का समीकरण और पेचीदा हो गया है। आगामी चुनावों के साथ, सभी की निगाहें अब महा अघाड़ी और महायुति की रणनीतियों पर टिकी हैं।

aamaadmi.in
join whatsapp channel
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सही से लॉ ऑफ अट्रैक्शन कैसे करें,जिससे हमें सब हासिल हो रामायण से जुड़े कुछ दिलचस्प सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्न धनतेरस में चीजे खरीदने का क्या महत्व है क्या रावण सचमें बुरा था ?