बड़ी खबरेंराजनीतिराष्ट्र

केजरीवाल की रिहाई से हरियाणा में राजनीति का नया मोड़: कांग्रेस को नुकसान, भाजपा को फायदा

Haryana Assembly Election 2024: जब अरविंद केजरीवाल जेल में थे, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा में पार्टी का नेतृत्व किया। अब केजरीवाल की रिहाई से उनकी पार्टी को हरियाणा में चुनावी ताकत मिल सकती है, लेकिन उनके सामने कई चुनौतियां भी हैं। आम आदमी पार्टी ने राज्य की सभी 90 सीटों पर रैलियां की हैं। केजरीवाल का चुनाव प्रचार कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है और भाजपा को फायदा पहुंचा सकता है। कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की स्थिति में वोट बैंक बंटने की संभावना है, जो भाजपा के लिए लाभकारी हो सकता है।

केजरीवाल के सामने कई चुनौतियां
राज्यसभा सदस्य डा. संदीप पाठक और संजय सिंह ने उनका साथ दिया। विधानसभा चुनाव से पहले ही आप प्रदेश की सभी 90 सीटों पर रैलियां कर चुकी है। इन रैलियों में सुनीता केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, भगवंत मान, संदीप पाठक और संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को जोड़ने की पूरी कोशिश की है, लेकिन वे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल नहीं बना पाए। हालांकि केजरीवाल के सामने कई चुनौतियां भी हैं।

हरियाणा और पंजाब के बीच बरसों पुराने एसवाईएल नहर निर्माण के मुद्दे पर उनकी राय पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। पंजाब में वह पंजाब के हितों की बात करते हैं और हरियाणा में स्वयं को हरियाणा का बेटा बताते हुए यहां के लोगों की पानी की जरूरत को स्वीकार करते हैं। पार्टी का यह दोहरा स्टैंड हरियाणा के लोगों के गले नहीं उतर रहा है।

आप ने 2024 के इस चुनाव में सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे
केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल और भगवंत मान ने हालांकि राज्य में रैलियों के दौरान एसवाईएल का पानी नहीं मिलने के लिए केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों को दोषी ठहराया है, लेकिन वह पार्टी का स्टैंड स्पष्ट नहीं कर पाए हैं। भाजपा-कांग्रेस के नौ बागियों को आप के टिकट 2019 के विधानसभा चुनाव में नोटा से पिछड़ने वाली आप ने 2024 के इस चुनाव में सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

aamaadmi.in

भाजपा-कांग्रेस में टिकट नहीं मिलने वाले दावेदारों को आप ने हाथों हाथ टिकट देकर उनके वोट बैंक में सेंधमारी की सोची है। आप ने भाजपा छोड़कर आए पांच और कांग्रेस के तीन बागियों के साथ इनेलो के भी एक बागी को टिकट दिया है।

चुनाव में भाजपा को बुरी तरह पराजित करेंगे
आप के हरियाणा अध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल को मिली जमानत भाजपा के मुंह पर तमाचा है। इसने साबित कर दिया है कि भाजपा के झूठ का पहाड़ ध्वस्त हो चुका है। अब हम हरियाणा के चुनावी रण में भाजपा को बुरी तरह पराजित करेंगे।

join whatsapp channel
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
भगवान कृष्ण के 7 प्रमुख नाम और उनके अर्थ लौकी खाने के लाभ: सही से लॉ ऑफ अट्रैक्शन कैसे करें,जिससे हमें सब हासिल हो रामायण से जुड़े कुछ दिलचस्प सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्न