कॉर्पोरेट

अगर आप आधार नंबर भूल गए हैं तो ये ऑनलाइन तरीका अपनाये

अगर आप आधार नंबर भूल गए हैं तो ये ऑनलाइन तरीका अपनाये

आधार कार्ड खोने की स्थिति में आपको काफी परेशानी होती है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि आधार नंबर याद नहीं रहता है और अचानक आपको आधार की जरूरत होती है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आफके लिए आधार नंबर याद करना आसान होने वाला है और आपके लिए ये तरीका बहुत काम भी आने वाला है। अब आप सोच रहे होंगे कि बिना आधार नंबर के भी काम कैसे बनेगा तो चलिये इसके बारे में आपको भी बताते हैं-

ऐसे पता चलेगा आधार नंबर-
सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट (https://myaadhaar.uidai.gov.in/retrieve-eid-uid) पर जाना होगा। अब इस पेज पर आधार कार्ड में दर्ज नाम, मोबाइल नंबर और कैप्चा को एंटर करना होगा। अब आपको आगे की प्रक्रिया के लिए Send OTP के बटन पर टैप करना होगा। ऐसा करने के साथ ही नेक्स्ट पेज पर आपको आधार की जानकारियां नजर आ जाएंगी। अगर आप इस प्रोसेस को फॉलो करते हैं तो आपके लिए काम काफी आसान होने वाला है।

मास्क आधार-
एक मास्क आधार भी होता है। आप इसे भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। दरअसल ये ऐसा आधार होता है जिस पर आधार नंबर पूरा नजर नहीं आता है। इसमें कुछ कटा हुआ आधार नंबर होता है। फिर आप इसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। पूरा आधार नंबर नहीं होने की वजह से आपके लिए आसान हो जाता है कि आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं। यानी कोई स्कैम या फ्रॉड से भी इसकी मदद से बचा जा सकता है।

कैसे करें आधार डाउनलोड-
आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए भी आपको कुछ अलग से करने की जरूरत नहीं होती है। UIDAI की ऑफिशियल साइट पर जाने के बाद आपको आधार कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन दिया जाता है। एक बार इसे इस्तेमाल करने के बाद आप आसानी से नया आधार डाउनलोड कर सकते हैं और आपको कुछ परेशान होने की भी जरूरत नहीं है। ये काफी अच्छा ऑप्शन साबित भी होती है। साथ ही आपके हाथ में तुरंत आधार भी आ जाता है। हालांकि इसके अलावा आपको UIDAI की तरफ से भी आधार करेक्शन का ऑप्शन दिया जाता है।

aamaadmi.in
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
उल्लू दिन में अंधे हो जाते हैं? अदिति राव और एक्टर सिद्धार्थ ने रचाई शादी पीपल पेड़ की परिक्रमा करने से क्या होता है ? पपीता खाने के क्या है फायदे?