राष्ट्रदिल्ली

हरियाणा विधानसभा चुनाव : थम गया प्रचार, पांच को होगी वोटिंग

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार वीरवार शाम थम गया है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं ने प्रदेश के अलग-अलग जगहों में रैली और जनसभाएं की। अब 90 सीटों के लिए पांच अक्तूबर को मतदान होगा। वहीं, आठ अक्तूबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को मतदान केंद्रों पर रवाना होंगी।

राज्य में कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा केंद्र फरीदाबाद सीट पर 1650 केंद्र है, जबकि सबसे कम डबवाली विधानसभा क्षेत्र में 400 केंद्र है। इसके बाद पंचकूला में 455 मतदान केंद्र है। चुनाव के लिए रिजर्व इवीएम सहित कुल 27,866 ईवीएम (बैलेट यूनिट) का उपयोग होगा। इसके साथ 26,774 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा। 24,719 कंट्रोल यूनिट भी बनाए गए हैं।

join whatsapp channel
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
भगवान कृष्ण के 7 प्रमुख नाम और उनके अर्थ लौकी खाने के लाभ: सही से लॉ ऑफ अट्रैक्शन कैसे करें,जिससे हमें सब हासिल हो रामायण से जुड़े कुछ दिलचस्प सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्न