अपराधराष्ट्र

kolkata में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में देशभर के डॉक्टर एकजुट, करेगें हड़ताल…

kolkata : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद उसकी जघन्य हत्या के मामले में

kolkata : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद उसकी जघन्य हत्या के मामले में कहर बरपा है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और सभी छात्र सड़क पर उतरकर लगातार इसपर अपना विरोध जताते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, अब बृहन्मुंबई मुन्सिपल (बीएमसी) महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख और अपना गुस्सा व्यक्त किया है। साथ ही एक बड़े हड़ताल का भी एलान कर दिया है। बता दें, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद इस भयावह कृत्य की पुष्टि हुई है।

कल से करेंगे हड़ताल

kolkata : बीएमसी एमएआरडी की ओर से कहा गया, ‘हम इस बर्बर कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। साथ ही इसपर यह मांग करते हैं कि अपराधियों की जल्द से जल्द पहचान हो और उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाए। हम सभी फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) के साथ में हैं। इस कारण 13 अगस्त 2024 यानी मंगलवार को सुबह आठ बजे से रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा वैकल्पिक/गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को निलंबित करने का ऐलान करते हैं। हमारी मांगे जब तक की पूरी नहीं हो जातीं, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।’

बीएमसी एमएआरडी ने आगे कहा, ‘आपातकालीन स्थिति में रेजिडेंट डॉक्टर अपनी सेवाएं देना जारी रखेंगे, जिससे किसी भी रोगी के जीवन से खिलवाड़ न हो पाए। संयुक्त मोर्चे के तौर पर, हम न्याय की मांग करने और प्रत्येक स्वास्थ्य कार्यकर्ता की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए एफओआरडीए के साथ खड़े हैं।’

aamaadmi.in
join whatsapp channel
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
भारत से संबंधित कुछ टॉप सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्न चाणक्य नीति की सीख IPL 2025 में MS Dhoni के खेलने पर संशय अरमान की दोनो बीवियों ने रखा करवा चौथ