उत्तराखंडराष्ट्र

सीएम धामी का वृक्षारोपण अभियान, माता के नाम पर रोपा देवदार का पौधा

चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत

चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण का कार्य किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी माताजी बिशना देवी के नाम पर देवदार का पौधा लगाया।

सीएम धामी ने कहा कि इस अभियान के तहत प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया है। हरेला पर्व से 15 अगस्त तक संपूर्ण प्रदेश में वृक्षारोपण का बड़ा अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न विभागों और जन सहयोग की भूमिका रही।

गैरसैंण में चार हजार फलदार पौधे लगाए गए हैं। विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) के प्रभारी शेखर पंत ने विधानसभा परिसर में ये पौधे लगाए हैं। सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

aamaadmi.in
join whatsapp channel
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
भारत से संबंधित कुछ टॉप सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्न चाणक्य नीति की सीख IPL 2025 में MS Dhoni के खेलने पर संशय अरमान की दोनो बीवियों ने रखा करवा चौथ