रायपुर : छत्तीसगढ़ में चुनावी साल चल रहा है जिसे देखते हुए प्रमुख पार्टियां जोरो से तैयारियों में जुट चुकी है। लगातार केंद्र नेतृत्व के नेताओं का आगमन भी छत्तीसगढ़ में हो रहा है। आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जहां आम सभा करेंगे वहीं कांग्रेस बूत चलों कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के बीच संवाद करेंगी। नड्डा का आज का दौरा चुनावी नजरिये से बेहद खास है। तय कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष बिलासपुर संभाग के पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करेंगे। तो वही दूसरी ओर शहर में कांग्रेस का 3 स्थानों पर ‘बूथ चलो अभियान’ भी होगा।
भाजपा और कांग्रेस इसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देख रही है। लिहाजा कई राजनीतिक पंडितों की नजर भी इन दोनों कार्यक्रमों पर है। कांग्रेस के बूथ चलो अभियान के बिलासपुर के प्रभारी खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं। इधर कांग्रेस की एकजुटता के मद्देनजर भाजपा ने रेलवे के फुटबाल मैदान में शक्ति प्रदर्शन के लिए ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की तैयारी कर ली है।