दिल्लीराष्ट्र

ये होगा अरविंद केजरीवाल का नया आशियाना, इस सांसद के बंगले में होंगे शिफ्ट

Arvind Kejriwal New House: दिल्ली की सियासी हलचल में अरविंद केजरीवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल कल अपने मुख्यमंत्री आवास को अलविदा कहने जा रहे हैं। 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने घोषणा की थी कि वह श्राद्ध पक्ष खत्म होने के बाद अपना सरकारी आवास, सिविल लाइंस के फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित बंगला खाली करेंगे। यह बंगला 2015 से उनका निवास स्थान रहा है, लेकिन अब वक्त आ गया है कि वह इस पते को छोड़कर नए ठिकाने पर शिफ्ट हों।

केजरीवाल का नया घर कहां है?

सूत्रों की माने तो केजरीवाल का नया निवास स्थान नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में होगा। दिलचस्प बात यह है कि वह आप सांसद अशोक मित्तल के घर में शिफ्ट होने वाले हैं। अशोक मित्तल का घर विधानसभा क्षेत्र में ही स्थित है, जहां से केजरीवाल विधायक हैं। यही घर अब उनके अगले राजनीतिक अभियानों का केंद्र बनेगा। यह घर आप मुख्यालय से बहुत पास है, जिससे उनकी पार्टी की रणनीतियों पर काम करना और भी आसान हो जाएगा।

अरविंद केजरीवाल के पास खुद का घर नहीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर एक दशक से ज्यादा का वक्त गुजारने के बावजूद, केजरीवाल के पास दिल्ली में अपना खुद का घर नहीं है। इस बात का जिक्र उन्होंने जंतर-मंतर पर एक जनसभा में भी किया था, जहां उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने न तो दौलत इकट्ठी की और न ही कोई घर बनाया। उनका दावा है कि पिछले 10 सालों में उन्होंने सिर्फ जनता का प्यार और आशीर्वाद कमाया है।

केजरीवाल का नया आशियाना कैसा है?

आप सांसद अशोक मित्तल सिर्फ एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। वह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक हैं और ऑटोमोबाइल, होटल चेन, और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उनके पास नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में एक खूबसूरत और आलीशान घर है, जो अब केजरीवाल का नया निवास स्थान बनने जा रहा है। यह नया ठिकाना केजरीवाल के लिए न केवल एक आवास होगा, बल्कि उनके आगामी राजनीतिक अभियानों का नया केंद्र भी बनेगा।

aamaadmi.in
join whatsapp channel
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
भगवान कृष्ण के 7 प्रमुख नाम और उनके अर्थ लौकी खाने के लाभ: सही से लॉ ऑफ अट्रैक्शन कैसे करें,जिससे हमें सब हासिल हो रामायण से जुड़े कुछ दिलचस्प सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्न