राष्ट्र

महाराष्ट्र चुनाव के बीच बवाल: तेरा मर्डर फिक्स है! Suhas Kande की समीर भुजबल को धमकी

नासिक: महाराष्ट्र में चुनावी हलचल तेज है। नासिक के नंदगांव विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार समीर भुजबल और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के उम्मीदवार सुहास कांडे के बीच जोरदार मुकाबला हो रहा है। समीर भुजबल ने सुहास कांडे (Suhas Kande) द्वारा लाए गए मतदाताओं की बस को रोक दिया। इसके बाद जब सुहास कांडे वहां पहुंचे, तो उन्होंने समीर भुजबल को जान से मारने की धमकी दी, कहां कि “आज तुम्हारी हत्या तय है।” इस घटना ने नंदगांव क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है।

क्यों हुआ विवाद?

समीर भुजबल ने सुहास कांडे द्वारा लाए गए मतदाताओं की बस को रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ। यह घटना नंदगांव-मनमाड रोड पर हुई। भुजबल ने यह तय कर लिया था कि वह किसी भी हाल में वोटरों को नहीं जाने देंगे। भुजबल ने Suhas Kande पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने कॉलेज में गन्ना मजदूरों को रखा है। इसके बाद दोनों नेता आमने-सामने आए, और सुहास कांडे ने भुजबल को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं को शांत करने की कोशिश की।

वोटर हुए नाराज

जो वोटर समीर भुजबल ने रोके थे, वे नाराज हो गए। उन्होंने कहा, “हमारा समय बर्बाद मत करो, हमें वोट डालने से मत रोकिए। पुलिस हमारे आधार कार्ड चेक कर सकती है, हम बिहारवासी नहीं हैं, बस भोजन के लिए रुके थे।” मतदाता विरोध कर रहे थे।

196 उम्मीदवारों की किस्मत तय होगी

इस बीच, आज महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है, जो तय करेगा कि राज्य की सत्ता किसके पास जाएगी। नाशिक जिले के 15 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान चल रहा है, जिसमें 196 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। जिला प्रशासन का लक्ष्य 75 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना है।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल सेहत के लिए अमृत है करेला – 6 फायदे