राष्ट्र

Pune CA Death: ‘वर्कलोड’ से 26 वर्षीय CA की हो गई मौत, लड़की की मां ने बॉस को लिखा भावुक पत्र

Pune CA Death Case: पुणे से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बड़ी अकाउंटिंग कंपनी में काम करने वाली 26 वर्षीय एना सेबेस्टियन की मौत काम के अत्यधिक बोझ के कारण हो गई। यह मामला तब उजागर हुआ जब उनकी मां ने कंपनी को एक पत्र लिखा और बताया कि उनकी बेटी की मौत काम के तनाव की वजह से हुई।

Pune CA Death News: केरल की एना ने मार्च में Ernst & Young (ईवाई) जॉइन किया था और जुलाई में उनकी मौत हो गई। एना की मां, अनीता ऑगस्टाइन, ने ईवाई के चेयरमैन राजीव मेमानी को एक पत्र लिखा। अनीता ने शिकायत की कि कंपनी का कोई भी सदस्य एना के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ।

अनीता ने पत्र में लिखा, “मैं एक दुखी मां हूं, जिसने अपनी बेटी खो दी है। एना ने 19 मार्च को ईवाई पुणे में जॉइन किया था, लेकिन चार महीने बाद 20 जुलाई को उसकी मौत हो गई। काम के बोझ, नए माहौल और लंबे घंटों ने उसकी सेहत को बुरी तरह प्रभावित किया।”

अनीता ने बताया कि एना को काम के अत्यधिक बोझ, चिंता, अनिद्रा और तनाव का सामना करना पड़ा। उसे अक्सर देर रात और वीकेंड्स पर भी काम करना पड़ता था, और उसके मैनेजर ने भी उसे रात में काम करने का दबाव डाला।

aamaadmi.in

अनीता ने कंपनी से अपील की कि नए कर्मचारियों पर अत्यधिक काम का बोझ डालना और उन्हें दिन-रात काम करने के लिए मजबूर करना सही नहीं है। उन्होंने लिखा कि एना की मौत को एक सबक के रूप में लेना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसा दुःख न झेलना पड़े।

कंपनी ने एना के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है, जिसे किसी भी उपाय से पूरा नहीं किया जा सकता।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल