नई दिल्ली : शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के खास अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत के सभी नागरिकों को बधाई दी और कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण का एक अच्छा तरीका है। साथ ही उन्होंने योग भी किया।
X पर राष्ट्रपति ने पोस्ट किया की, “पूरे विश्व समुदाय, खास रूप से भारत के साथी नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं! मानवता के लिए योग भारत का अनूठा उपहार है। बढ़ती जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, आज योग कहीं ज़्यादा महत्वपूर्ण हो गया है।
Rashtrapati Bhavan shares photos of President Droupadi Murmu participating in Yoga session today, on the occasion of International Day of Yoga.
Rashtrapati Bhavan tweets, “Greetings to the entire global community, especially the fellow citizens of India on International Yoga… pic.twitter.com/I8gLMmFUwK
— ANI (@ANI) June 21, 2024
शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक तंदुरुस्ती का योग एक अच्छा तरीका है। आइए हम योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लें।”