
बालाघाट। कल का दिन भारतीय जनता पार्टी संगठन के विस्तार का नया इतिहास बनाने का सुनहरा अवसर था। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा स्वयं सदस्यता लेकर इस अभियान की शुरुआत की। सदस्यता अभियान की शुरुआत वंदे मातरम के गान और समापन जन गण मन के साथ हुआ। इस अवसर पर संसद भारती पारधी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे, रमेश रंगलानी, सत्यनारायण अग्रवाल, अभय सेठिया, महेंद्र सुराना, जिला महामंत्री मौसम हरिनखेरे, डॉ नरेंद्र भैरम, संजय खंडेलवाल, नपा अध्यक्ष भारती ठाकुर, नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सुहागपुरे, पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र भारद्वाज, राकेश सेवईवार, गणेश अग्रवाल, विजय बिसेन, सुमित यादव, खिमेन्द्र गौतम, सिद्धार्थ वाजपेई, अखिलेश चौरे, मोनिल जैन, राज हरिनखेडे, राजेश लिल्हारे, रूपेश वैध, संतोष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बुथवार होगी सदस्यता
शुभारंभ पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेते हुए कहा, हमारी जिम्मेदारी है कि, इस अभियान में नया इतिहास बनाने के लिए हमें पूरे मनोयोग से जुटना है। प्रत्येक बूथ केंद्र और सदस्यता अभियान से जुड़ी हुई टोलियां को अपने-अपने बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर सदस्यता अभियान का प्रारंभ करेंगी। विशेष तौर पर हमारे जो भी वर्तमान वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य हैं उन्हें सदस्यता नई सदस्यता लेकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। कल 2 सितंबर को शाम 5 बजे जिला भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम रखा गया जिसमें बड़ी टीवी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ली गई सदस्यता तथा सदस्यता अभियान शुभारम्भ कार्यक्रम को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन पर्व और सदस्यता अभियान के महत्व को समझाया। यहां सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने 8800002024 नंबर पर मिस कॉल कर ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण की। इसी नंबर पर मिस्ड कॉल कर भाजपा के नए और पुराने सदस्य अपनी सदस्यता पुनः ग्रहण करेंगे।