बड़ी खबरेंराष्ट्र

आइसक्रीम में निकली इंसान की अंगुली, ऐक्शन में पुलिस

एक महिला ने आइसक्रीम ऑर्डर की थी, लेकिन जब उसे खोला तो उसमें इंसान की अंगुली मिली. यह देखकर महिला हैरान रह गई और इस मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है. अब तक खाने की चीजों में कीड़े-मकौड़े मिलने की खबरें आ जाती थीं, लेकिन इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है. महिला ने Yummo Ice Creams से आइसक्रीम खरीदी थी. महिला की शिकायत पर अब मलाड पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है. यही नहीं आइसक्रीम में मिली अंगुली को टेस्ट के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा जाएगा.

मुंबई के मलाड की ही रहने वाली महिला का कहना है कि उसने  Yummo Ice Creams में ऑनलाइन ऑर्डर दिया था. आइसक्रीम जब आई तो उसने खोला, जिसमें इंसान की अंगुली मिली. इस मामले में पुलिस ने आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मिलावट करने और इंसान के जीवन को खतरे में डालने के आरोप में केस दर्ज किया है. पुलिस ने आइसक्रीम और उसमें मिली अंगुली को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है. इस मामले में साजिश की आशंका भी है, जिसके चलते पुलिस सतर्क हो गई है.

आइसक्रीम ऑर्डर करने वाली महिला की पहचान ऑरलेम ब्रैंडन सेराओ के तौर पर हुई है. वह पेशे से डॉक्टर हैं और मलाड में ही रहती हैं. उन्होंने कोन आइसक्रीम ऑर्डर की थी. महिला डॉक्टर ने कहा कि मैंने जब आइसक्रीम से कवर हटाया तो एक बार यह भी लगा कि शायद नट्स हैं. लेकिन गौर से देखने पर लगा कि यह इंसान की अंगुली का एक हिस्सा है. इसके बाद मैं शिकायत की और अब मामला पुलिस के पास है. आइसक्रीम में अंगुली वाला फोटो भी उन्होंने ऑनलाइन शेयर किया, जो वायरल हो रहा है.

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
6 तरीकों से Valentine को बनाएं यादगार और स्पेशल विवादों में समय रैना का शो एफआईआर दर्ज मंत्र जाप से मिलेगी आत्मशांति भगवान राम से सीखने योग्य 6 बातें