राष्ट्र

भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का 106 साल की उम्र में निधन, राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा अंतिम संस्कार

स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी का आज(शनिवार) सुबह हिमाचल प्रदेश के कल्पा में उनके पैतृक स्थान पर निधन हो गया. नेगी ने स्वतंत्र देश में अपना पहला वोट 23 अक्टूबर 1951 को कल्पा मतदान केंद्र में डाला था, जो देश के पहले मतदाता बने. उन्होंने इस साल 2 नवंबर को 34वीं बार वोट डाला जो उनका आखिरी वोट बन गया.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके निधन पर शोक जताया. सीएम ने ट्वीट किया, “स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता और किन्नौर के रहने वाले श्याम सरन नेगी जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. उन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए 34वीं बार बीते 2 नवंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टल वोट डाला, यह याद हमेशा भावुक करेगी.”

नेगी के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुःख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “देश के प्रथम वोटर हिमाचल के श्याम सरन नेगी जी का निधन दुःखद है. देश के पहले चुनाव से लेकर अब तक सभी चुनावों में उन्होंने मतदान किया. 106 वर्ष की आयु में देश की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी आस्था व प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणीय है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.”

aamaadmi.in

श्याम सरन नेगी स्कूल के रिटायर्ड टीचर थे. आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, नेगी का जन्म एक जुलाई 1917 को हुआ था. 106 साल की उम्र में न‍िधन से पहले उन्‍होंने ह‍िमाचल चुनाव में वोट डाला. उन्होंने पहली बार जब वोट किया था, तब वह 33 साल के थे. तब से लेकर मरने से पहले तक उन्होंने कभी भी अपना वोट बेकार नहीं जाने दिया.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विवादों में समय रैना का शो एफआईआर दर्ज मंत्र जाप से मिलेगी आत्मशांति भगवान राम से सीखने योग्य 6 बातें बसंत पंचमी पर करें ये शुभ दान, मिलेगा धन और सुख