राष्ट्र

3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू

दिल्ली. बीते दिनों राजधानी दिल्ली समते पांच राज्यों में हुए उपचुनाव (By-elections) के नतीजे आज घोषित होंगे। जिसमे से उत्तर प्रदेश में दो लोकसभा सीटों (Lok Sabha Seats) और पंजाब में एक लोकसभा सीट के अलावा, त्रिपुरा में चार विधानसभा सीटों और आंध्र प्रदेश, झारखंड और दिल्ली की एक विधानसभा सीट (Assembly Seats) पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। दिल्ली और 5 अन्य राज्यों में 23 जून को मतदान हुआ था। वही वोटों की गिनती आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले बैलेट बॉक्स में वोटों की गिनती की जाएगी। इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (By-elections) हुए। इसमें अगरतला, जुबराजनगर, सूरमा और टाउन बारदोवाली का नाम शामिल हैं।

वहीं, बाकी जिन राज्यों में विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर उपचुनाव हुए उनमें राजधानी दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट, झारखंड में रांची जिले की मंदार विधानसभा सीट और आंध्र प्रदेश की आत्मकुरु विधानसभा सीट शामिल है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों ( Lok Sabha Seats) और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हो चुके हैं।

रामपुर और आजमगढ़ की विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू

aamaadmi.in

उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। यहां रामपुर और आजमगढ़ और संगरूर सीटों पर कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। इससे पहले मतगणना केंद्रों पर मतपत्रों की गिनती की गई।

पंजाब में मतगणना के लिए दो केंद्र बनाए गए

पंजाब के संगरूर लोकसभा उपचुनाव में मतगणना के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। इधर एसडी कॉलेज बरनाला और देश भगत कॉलेज बर्दवाल धुरी में मतगणना शुरू हो गई है। कुछ ही देर में उपचुनाव के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। विधानसभा सर्किलों की गिनती संगरूर मतगणना केंद्र से होगी। बरनाला जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना एसडी कॉलेज बरनाला में और शेष 6 विधानसभा क्षेत्रों की गणना देश भगत कॉलेज, बर्दवाल धुरी में की जाएगी।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल