बड़ी खबरेंराष्ट्र

चंद्रबाबू नायडू ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ; पवन कल्याण बने डिप्टी CM

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू बुधवार को चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. उन्होंने विजयवाड़ा के बाहरी इलाके केसरपल्ली में गन्नावरम हवाई अड्डे के सामने मेधा आईटी पार्क के पास शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की.

पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रामदास अठावले, अनुप्रिया पटेल, चिराग पासवान, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी शामिल हुए.

पवन कल्याण बने डिप्टी सीएम

पीठापुरम विधानसभा क्षेत्र से जीतने वाले पवन कल्याण को चंद्रबाबू कैबिनेट की सरकार में डिप्टी सीएम बनाया गया है. पवन कल्याण ने अपने बड़े भाई चिरंजीवी के साथ मिलकर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी. चिरंजीवी ने 2008 में प्रजा राज्यम पार्टी की स्थापना की थी. हालांकि, अपने भाई द्वारा प्रजा राज्यम पार्टी का कांग्रेस में विलय करने के बाद वह राजनीति में बहुत सक्रिय नहीं रहे. बाद में पवन कल्याण ने 2014 में जनसेना पार्टी की स्थापना की.

aamaadmi.in

सीएम और डिप्टी सीएम के अलावा टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव और चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने भी आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है.

शपथग्रहण के गवाह बने रजनीकांत

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित एक्टर चिरंजीवी केसरपल्ली के आईटी पार्क में स्थित गन्नावरम मंडल पहुंचे.

आंध्र प्रदेश विधानसभा में विधायकों की कुल संख्या 175 है. इसके हिसाब से मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 26 मंत्री हो सकते हैं. आंध्र प्रदेश में एनडीए में टीडीपी, भाजपा और जनसेना शामिल है. इस चुनाव में एनडीए ने 164 सीटों पर जीत हासिल की है.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
6 तरीकों से Valentine को बनाएं यादगार और स्पेशल विवादों में समय रैना का शो एफआईआर दर्ज मंत्र जाप से मिलेगी आत्मशांति भगवान राम से सीखने योग्य 6 बातें