
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आम लोग और सेलेब्रिटीज़, सभी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।
अब बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) भी इस मामले पर अपनी आवाज़ उठाते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने इस घटना के लिए एक गाना तैयार किया है, जिसका नाम ‘आर कोबे’ है। इस गाने के ज़रिए अरिजीत ने न्याय की मांग की है।
‘आर कोबे’ का मतलब है “ये कब खत्म होगा?”। Arijit Singh ने इस गाने को लिखा, गाया और कंपोज़ किया है। गाने के वीडियो को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इस गाने में अरिजीत का दर्द साफ झलकता है। यह गाना तीन मिनट का है और सुनने वालों के दिल को छू जाता है।
Arijit Singh के इस गाने पर लोगों की प्रतिक्रिया भी आने लगी है। कुछ लोग उन्हें देर से विरोध में शामिल होने के लिए आलोचना कर रहे हैं, जबकि कई लोग उनके समर्थन की तारीफ कर रहे हैं।
Arijit Singh has released this song demanding justice for the RG Kar Medical College Victim.
“This is not simply a protest song—it is a call to action.”
The song is titled ‘Aar Kobe?’ pic.twitter.com/DgvFjy4OdK
— Sensei Kraken Zero (@YearOfTheKraken) August 28, 2024
जहां तक घटना की बात है, इस महीने की शुरुआत में 31 साल की एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ आरजी कर अस्पताल में बलात्कार किया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। इस हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है और बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की मांग तेज हो गई है।