राजनीतिराष्ट्र

नीट देवघर से 6 गिरफ्तार रांची-हजारीबाग में दबिश

पटना/देवघर/. बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने नीट पेपर लीक मामले में शनिवार को झारखंड में भी बड़ी कार्रवाई की। ईओयू ने देवघर से सिंटू कुमार उर्फ चिंटु उर्फ बालदेव कुमार के अलावा 5 अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया। सभी शनिवार को ही पटना लेकर पहुंची। गुप्त स्थान पर सभी से पूछताछ चल रही है। ईओयू की टीम ने रांची और हजारीबाग में भी दबिश दी।
ईओयू की टीम रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थिति कुरियर कंपनी के दफ्तर गई। वहां के कर्मचारियों-अधिकारियों से पूछताछ की। ईओयू को जांच में पता चला है कि इस कुरियर कंपनी के जरिए प्रश्नपत्रों का आदान-प्रदान किया गया, हालांकि अबतक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। ईओयू की टीम ने हजारीबाग में भी दबिश दी। वहां नीट परीक्षा वाले विभिन्न सेंटरों पर जांच की। ओएसिस स्कूल के परीक्षा नियंत्रक और प्राचार्य से जानकारी ली। विदित हो कि ओएससिस स्कूल के प्राचार्य एहसानुल हक नीट के सिटी को-ऑर्डिनेटर भी है। इसलिए टीम उनसे सबसे पहले मिली। इसके बाद टीम एसबीआई की मुख्य शाखा गयी। जहां प्रश्न पत्र रखे गए थे। वहां पूछताछ की। सूचना के अनुसार हजारीबाग में टीम के लोगों ने अन्य चार केंद्रों के स्कूलों के प्रभारियों से भी टेलीफोन पर जानकारी ली। हालांकि अबतक यह जानकारी नहीं मिली है कि टीम को इस दौरान क्या-क्या हासिल हुआ। देखें P10

हजारीबाग में डिजिटल लॉक कैसे टूटा ईओयू

हजारीबाग। नीट की परीक्षा के लिए हजारीबाग में पांच सेंटर बनाए गए थे। इनमें ओएसिस स्कूल नया सेंटर था। इसके अलावा सेंट जेवियर्स, विवेकानंद और हॉलीक्रॉस समेत डीएवी में भी केंद्र थे। डीएवी में इस बार 840 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। बिहार से आई ईओयू की टीम ने डीएवी के प्राचार्य से डिजिटल लॉक के बारे में पूछा। पूछा कि प्रश्नपत्र का डिजिटल लॉक कैसे खुला। प्राचार्या ने बताया कि पूरे भारत में डिजिटल लॉक नहीं खुलने की शिकायत थी। ऐसे में वरीय अधिकारी से आदेश लेकर डिजिटल लॉक तोड़ा गया। हालांकि इसमें भी पूरी सुरक्षा को ध्यान में रखा गया। इसी तरह अन्य तीन स्कूलों के प्राचार्यों को फोन करके पूछा गया।

हालांकि संतजेवियर्स, हॉली क्रॉस, विवेकानंद के स्कूल प्रबंधन की ओर से फोन नहीं उठाया गया। विदित हो कि ओएसिस स्कूल में पहले ही टीम के लोग वहां के प्राचार्य सह कॉर्डिनेटर से मिलकर जानकारी ले ली थी। सूचना के अनुसार हजारीबाग में पहली बार ओएसिस स्कूल को नीट का सेंटर मिला है। विदित हो कि ओएसिस के प्राचार्य एहशानुल हक सीबीएसई के सिटी कॉर्डिनेटर भी हैं। इस कारण उनके स्कूल को इस बार सेंटर दिया गया है। अन्य चारों स्कूलों में जो परीक्षा हुई उसके कॉपी इसी स्कूल में जमा हुए। हजारीबाग में पिछले तीन साल नीट की परीक्षा हो ऑफ लाइन हो रही है। पूर्व सिटी कॉर्डिनेटर अशोक श्रीवास्तव के कार्यकाल में यहां परीक्षा होनी शुरू हुई है। इससे पूर्व हजारीबाग के विद्यार्थियों को बाहर जाना पड़ता था। इधर भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि नीट में पेपर लीक मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इसमें नाहक हजारीबाग की बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर वह झारखंड के बीजेपी प्रभारी शिवराज पाटिल से भेंट करेंगे।

aamaadmi.in

जले प्रश्नपत्र से खुला राज

पांच मई को नीट से एक दिन पहले यानी 4 मई की रात में पटना के खेमनीचक इलाके में स्थित लर्न्ड एंड प्ले स्कूल में 35-40 छात्रों को रखकर प्रश्न-पत्र का उत्तर रटावाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की यहां छापेमारी में 16 को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही कई कागजातों के साथ जले हुए प्रश्न-पत्र के टुकड़े भी मिले थे। इसी से पता चला कि प्रश्न-पत्र लीक हुआ है।

जले हुए प्रश्न-पत्र के अवशेष पर दर्ज अधूरे कोड के आधार पर ईओयू यह पता करने में जुटी है कि यह लीक कहां से हुआ है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
6 तरीकों से Valentine को बनाएं यादगार और स्पेशल विवादों में समय रैना का शो एफआईआर दर्ज मंत्र जाप से मिलेगी आत्मशांति भगवान राम से सीखने योग्य 6 बातें