
Bhopal Girls Car Stunt : भोपाल में सड़कों पर स्टंट करने वालों की कोई कमी नहीं है। ये लोग न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डालते हैं। अब इस लिस्ट में लड़कियां भी शामिल हो गई हैं। हाल ही में भोपाल के एयरपोर्ट रोड पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो लड़कियां चलती कार की खिड़की पर बैठकर फिल्मी गाने पर डांस कर रही थीं। उनकी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।
ये घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है और इसका वीडियो अगले दिन से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद गांधी नगर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कार के नंबर के आधार पर लड़कियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
भोपाल की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक एयरपोर्ट रोड पर हुए इस स्टंट को देखकर लोग हैरान हैं। इस वीडियो को पीछे चल रही एक कार के यात्री ने बनाया था।
Bhopal Girls Car Stunt: गांधी नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारी एसके सलकले ने बताया कि वो वीडियो की पुष्टि कर रहे हैं और कार के नंबर से लड़कियों की पहचान करेंगे। इसके बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि इन लड़कियों की लापरवाही से उनकी खुद की जान और सड़क पर बाकी लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ी है।