बड़ी खबरेंलाइफ स्टाइल

orgalife का गुड़ चना आपके हेल्थ और फिटनेस के लिए खजाना है, इतने फायदे कि गिनते रह जाएंगे आप!

Orgalife Gud Chana: शरीर को स्वस्थ और ताकतवर बनाने के लिए बेहतर खान-पान जरूरी है। आजकल खाने-पीने की गलत आदतों और सुस्त जीवनशैली की वजह से सिर्फ बुजुर्गों का नहीं, बल्कि युवाओं का शरीर भी कमजोर बनता जा रहा है। अब लोगों के शरीर में पहले की तरह जान नहीं होती है। दूसरा, शरीर में खून की कमी होना भी आजकल की एक बड़ी समस्या बन गया है। महिलाओं और बच्चों में खून की कमी आम है।

Buy Now

अब जंक फूड का चलन बढ़ गया है, जो सेहत के लिए खतरनाक है। यह शरीर को धीरे-धीरे कमजोर बना रहा है। पहले लोग देसी चीजों का सेवन ज्यादा किया करते थे और यही वजह थी उनके शरीर में खून और ताकत दोनों हुआ करते थे। अब लोग खाने पर कम, दवाओं पर ज्यादा निर्भर रहने लगे हैं। इसका कारण खराब खाने-पीने की वजह से इम्यून सिस्टम का कमजोर होना है।

अगर आप अक्सर खून की कमी, थकान, कमजोरी आदि समस्याओं का सामना करते हैं, तो आपको अपने खाने-पीने में तुरंत बदलाव करना चाहिए। आप अपनी डाइट में कुछ देसी चीजों जैसे गुड़ और चना शामिल करके अपने शरीर को मजबूत बना सकते हैं। गुड़ आयरन का भंडार है और चना कैल्शियम का। यह दोनों तत्व आपके शरीर को खून की कमी और कमजोरी से बचा सकते हैं। चलिए जानते हैं इनके सेवन से होने वाले फायदों के बार में।

aamaadmi.in

गुड़ चना खाने के फायदे:

गुड़ चना में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो शारीर के मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और मांसिक विकास में मदद करता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है, जो ऊर्जा के स्रोत के रूप में काम करता है और शारीर को ताजगी प्रदान करता है। गुड़ चना में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को सुधारती है, कब्ज को दूर करती है और पेट से आगे बढ़ने की स्पीड को बढ़ाती है। इसके नियमित सेवन से रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है, जो डायबिटीज का प्रबंधन करता है। गुड़ चना में पोटैशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। यह भोजन में लंबे समय तक भूख को दबाने में मदद करता है और वजन नियंत्रण में सहायक होता है। गुड़ चना खाने से शरीर का खून शुद्ध होता है, जिससे शरीर के विभिन्न अंगों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को हानिकारक रेडिएशन से बचाते हैं और कैंसर के खिलाफ लड़ने में मदद करते हैं। गुड़ चना में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बूढ़ापे के लक्षणों को कम करते हैं और त्वचा को स्वस्थ और जवान बनाए रखने में मदद करते हैं। गुड़ चना में पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों और नाखूनों के लिए भी फायदेमंद होते हैं, जो उन्हें मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं।

Health Benefits of Jaggery and Chana:

गुड़ और चना हमारे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। गुड़ में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर और प्रोटीन पाए जाते हैं। वहीं, चने में प्रोटीन, फाइबर, मैंगनीज, विटामिन बी6, फोलेट और आयरन प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। लोग गुड़ और चने का सेवन कई तरीकों से करते ही हैं। लेकिन गुड़ और चने को एक साथ खाने के गजब के फायदे मिलते हैं। दोनों को साथ में खाने पर मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती मिलेगी। गुड़ और चने को सुबह खाली पेट साथ में खाने से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

रोजाना खाली पेट गुड़ और चना खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। गुड़ और चने में एंटीऑक्सीडेंट्स, जिंक और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। रोजाना खाली पेट गुड़ और चना खाने से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होगी। साथ ही संक्रमण से भी बचाव होगा।

कब्ज से मिलेगा छुटकारा

अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो गुड़ और चने का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। अपच या कब्ज जैसी समस्या में रोज सुबह खाली पेट गुड़ और चना खा सकते हैं। गुड़ और चना शरीर में पाचन एंजाइमों को सक्रिय करते हैं। इसके सेवन से आपका पेट आसानी से साफ होने लगेगा। साथ ही लिवर की भी सफाई होगी।

मांसपेशियां होंगी मजबूत

गुड़ और चने में प्रोटीन, पोटैशियम और कार्ब्स प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। रोजाना गुड़ और चना खाने से मांसपेशियों का विकास तेजी से होता है। साथ ही मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती है। इसलिए अपनी डाइट में गुड़ और चना को जरूर शामिल करें। रोजाना सेवन करने से वेट गेन करने में भी मदद मिल सकती है।

हड्डियों की सेहत के लिए

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए गुड़ और चने का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए लाभदायक हैं। गुड़ और चना हड्डियों को स्वस्थ रखने में मददगार है।

खून की कमी हो सकती है दूर

अगर आप एनीमिया से पीड़ित हैं, तो चना और गुड़ आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इन दोनों में आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करता है।

हार्ट हेल्थ के लिए है फायदेमंद

गुड़ और चने का सेवन तो सभी कर लेते हैं, लेकिन हमें यह पता होना चाहिए को क्या-क्या होता है। गुड़ में आयरन और पोटेशियम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। चने में विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन और सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। गुड़ और चना का सेवन दिल से संबंधित बीमारियों के साथ खून की कमी को दूर करने के लिए भी किया जाता है।

पेट की समस्या होती है दूर

आज के दौर में अधिक लोगों को पेट की समस्या रहती है। पेट में गैस, कब्ज आदि की समस्या से परेशान लोगों के लिए गुड़ और चने का सेवन फायदा पहुंचा सकता है। फाइबर की मात्रा गुड़ और चने में अधिक होने के कारण शरीर को डाइजेस्टिव सिस्टम चलाने वाले एंजाइम मिल जाते हैं। जिससे कब्ज, गैस सहित पेट की अन्य समस्याओं में आराम मिल जात है। सुबह के वक्त पेट भी अच्छे से साफ होता है।

मांसपेशियों को करता है मजबूत

गुड़ और चना का बेहतर कॉम्बिनेशन आपकी सेहत को कई तरीके से फायदा पहुंचा सकता है। इसके नियमित सेवन से मांसपेशियों को आराम मिलता है। गुड़ में पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जिससे मांसपेशियों को फायदा पहुंचता है। इसके साथ चयापचय को भी बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकता है।

वेट लॉस में भी है फायदेमंद

गुड़ और चना का सेवन नियमित करने से वजन कम होता है। बात दें कि एक दिन में एक व्यक्ति को 46 से 56 ग्रमा प्राटीन की ज़रूरत होती है। 100 ग्राम चना खाने से 19 ग्राम प्राटीन शरीर को मिल जाता है। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है और कमजोरी भी महसूस नहीं होती।

ब्रेन और दांतों के लिए भी अच्छा है

डॉ उत्कर्ष बताते हैं कि गुड़ और चना खाने से दिमाग भी तेज होता है। दांतों को मजबूती पहुंचाता है, दस ग्राम गुड़ में चार मिलीग्राम फॉस्फोरस होता है और चने में 168 मिलीग्राम प्रति 100 ग्राम होता है। इंसान के शरीर को 700 ग्राम फॉस्फोरस की जरूरत होती है। जिससे दांतों को मजबूती मिलती है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल