
मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब रिया सिंघा को मिला है। उन्हें यह ताज बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने पहनाया। अब रिया इस साल के अंत में मैक्सिको में होने वाली मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मिस यूनिवर्स इंडिया के लिए 51 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन रिया ने सभी को पीछे छोड़कर यह खिताब अपने नाम किया।
आइए जाने कौन है रिया सिंघा?
रिया ने अपनी जीत के बाद कहा कि उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है और अब वह खुद को इस ताज के लायक मानती हैं। वह राजस्थान के जयपुर में हुई इस प्रतियोगिता में विजेता बनीं और उनकी मेहनत रंग लाई। उर्वशी रौतेला ने भी रिया की खूब तारीफ की।
अहमदाबाद की हैं रिया
रिया गुजरात के अहमदाबाद से हैं और एक मॉडल हैं। उनकी उम्र 18 साल है। रिया के माता-पिता, रीता और बृजेश सिंघा, बिजनेस से जुड़े हुए हैं। रिया ने 2020 में मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी और ‘डिवा मिस टीन गुजरात’ का खिताब जीता था। 2023 में, रिया ने स्पेन में ‘मिस टीन यूनिवर्स 2023’ में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: After winning the Miss Universe India 2024 title, Rhea Singha, says “Today I won the title of Miss Universe India 2024, I am so thankful. I have done so much work to get to this level where I can consider myself worthy enough for this crown. I am so… pic.twitter.com/yte9Mo7NYY
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 22, 2024
अन्य उपलब्धियां
रिया 2023 में ‘जॉय टाइम्स फ्रेश फेस 14’ प्रतियोगिता में भी रनरअप रही थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 40,000 से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, और अब उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया है।