
Apoorva Mukhija: यूट्यूब पर अपने खास अंदाज से मशहूर समय रैना के शो India’s Got Latent को लेकर अब एक नया विवाद उठ खड़ा हुआ है। शो में अभद्र भाषा और आपत्तिजनक कमेंट्स के कारण इस कार्यक्रम के बंद होने की मांग सोशल मीडिया पर जोर पकड़ने लगी है। हाल ही में शो में पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखिजा ने विवादित बयान दिए, जिसके बाद वे खुद मुश्किलों में घिर गए।
अपूर्वा मुखिजा (Apoorva Mukhija) का विवादित कमेंट
शो के एक वायरल क्लिप में अपूर्वा मुखिजा ने महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स पर भद्दा कमेंट किया, जो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहा है। उनके इस बयान के बाद यूज़र्स का गुस्सा फूट पड़ा है और कई लोग शो को बंद करने की मांग कर रहे हैं।
दिल्ली में हुआ झगड़ा भी आया सामने यह पहला मौका नहीं है जब अपूर्वा मुखिजा विवादों में घिरीं हों। कुछ दिन पहले ही दिल्ली में एक इवेंट के दौरान उनके और एक क्राउड के बीच बहस हुई थी, जो काफी गंभीर मोड़ पर पहुंच गई थी। सोशल मीडिया पर रिबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्वा ने उस वक्त अपने साथ बदतमीजी करने वाले लोगों को कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।
उस रणवीर इलाहाबादिया वाले एपिसोड में सिर्फ़ वही नहीं था बल्कि उसके साथ यह लड़की जो बैठी है इसने भी बेहद ही आपत्तिजनक शब्द बोले थे,
इसका नाम शायद अपूर्वा है, इसने भी मां के प्राइवेट पार्ट पर बेहद ही गंदा और अश्लील कमेंट किया था,
यह महिला होकर एक महिला जो कि मां है उसके ऊपर इतना… pic.twitter.com/YkN1GL9g6v
— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) February 9, 2025
रणवीर अल्लाहबादिया का आपत्तिजनक सवाल
इसी शो के दौरान रणवीर अल्लाहबादिया ने एक प्रतियोगी से एक विवादास्पद सवाल पूछा, जिसने लोगों को चौंका दिया। रणवीर ने पूछा, “क्या आप अपने माता-पिता को जीवनभर सेक्स करते हुए देखना चाहेंगे या एक बार इसमें शामिल हो जाएंगे और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर देंगे?” इस सवाल ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया और रणवीर की आलोचना की गई।
Imagine the Indian celebrities, business czars & politicians who invite or do podcasts with men like @BeerBicepsGuy & @ReheSamay
If vulgarity & obscenity had any limit, such men annihilated it
How long my brother Indians & @MIB_India be quiet on this?pic.twitter.com/sPeO9ECfqK
— Rohan Dua (@rohanduaT02) February 9, 2025