दिल्लीराष्ट्र

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बनी विजया किशोर रहाटकर

दिल्ली। विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह एनसीडब्ल्यू की 9वीं अध्यक्ष होंगी। श्रीमती रहाटकर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों में नेतृत्व का निर्वहन कर चुकी हैं । महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (2016-2021) की अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने “सक्षमा” (एसिड पीड़ितों की मदद), “प्रज्वला” (स्वयं सहायता समूहों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ना), और “सुहिता” (महिलाओं के लिए 24×7 हेल्पलाइन सेवा) जैसी पहलों को प्रमखुता से आगे बढ़ाया। उन्होंने पॉक्सो, ट्रिपल तलाक विरोधी सेल और मानव तस्करी विरोधी इकाइयों जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कानूनी सुधारों पर भी काम किया। उन्होंने डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम शुरू किए और महिलाओं के मुद्दों को समर्पित “साद” नामक एक प्रकाशन शुरू किया।

2007 से 2010 तक छत्रपति संभाजीनगर की मेयर के रूप में श्रीमती रहाटकर ने स्वास्थ्य सेवा और बुनियादी सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को लागू किया।

श्रीमती रहाटकर ने पुणे विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातक की डिग्री और इतिहास में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिनमें ‘विधिलिखित’ (महिलाओं के कानूनी मुद्दों पर) और ‘औरंगाबाद: लीडिंग टू वाइड रोड्स’ शामिल हैं। महिला सशक्तिकरण में किए गए उनके योगदान को देखते हुए उन्हें नेशनल लॉ अवार्ड और राष्ट्रीय साहित्यिक परिषद से सावित्रीबाई फुले पुरस्कार सहित कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ. अर्चना मजूमदार को राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य भी नियुक्त किया गया है।इंस्टाग्राम पर बढ़ती लोकप्रियता पर श्रद्धा कपूर गदगद

aamaadmi.in

श्रद्धा कपूर फिल्मों में बेहतरीन अभिनय करने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘स्त्री-2’ भी काफी चर्चा में रही, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा बिजनेस किया। फिल्म में उनके अभिनय से समीक्षक और दर्शक दोनों ही प्रभावित हुए। एक तरफ श्रद्धा जहां अपनी एक्टिंग के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने की कोशिश करती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस से कनेक्ट रहती हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोइंग की बात की जाए तो उन्हें 9 करोड़ 36 लाख लोग फॉलो करते हैं। इस तरह से वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं।

इस उपलब्धि के बारे में श्रद्धा कहती हैं कि वह खुद को इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रियल रखने की कोशिश करती हैं। वह कहती हैं, ‘ मैंने सोचा भी नहीं था कि सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोअर होना इतनी बड़ी बात होगी। दरअसल, लोग हमें ज्यादा से ज्यादा देखना चाहते हैं, इसलिए जितना हो सके, उतना रियल रहना चाहिए। जो आप हैं, वह सोशल मीडिया पर दिखाना चाहिए।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button