
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन पर एक ऐसा बयान दिया, जिसने विवाद खड़ा कर दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने आज संसद के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों को संबोधित किया। उनके संबोधन और इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट पेश होने के बाद सदन को कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
सदन के स्थगन के बाद जब सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी बाहर आए, तो उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पुअर लेडी, स्पीच के आखिर तक थक गई थीं।”
वहीं राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति के भाषण को ‘ऊबाऊ’ करार दिया। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने आगे कहा, “राष्ट्रपति जी अंत तक बहुत थकी हुई थीं, वे मुश्किल से बोल पा रही थीं।”
#WATCH | Delhi | After the President’s address to the Parliament, Congress MP Sonia Gandhi says,”…The President was getting very tired by the end…She could hardly speak, poor thing…” pic.twitter.com/o6cwoeYFdE
— ANI (@ANI) January 31, 2025
इस बयान के बाद भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी के बयान की निंदा करते हुए कहा, “यह वाक्यांश जानबूझकर अभिजात्य विरोधी और आदिवासी विरोधी है। कांग्रेस पार्टी को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।”
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी टिप्पणी की, “यह टिप्पणी भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान है। कांग्रेस की घटिया राजनीति और चरित्र को उजागर करती है।” उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा कि कोई व्यक्ति गांधी परिवार से बाहर उच्च संवैधानिक पद पर बैठे।
सोनिया गांधी जी (जी लगाने का मन तो नहीं कर रहा) राष्ट्रपति को “Poor Lady” बुला रही हैं। अनुसूचित जनजाति से आई महिला भारत के सर्वोच्च पद को सुशोभित कर रहीं हैं यह
नकली Ghandy परिवार से देखा नहीं जा रहा है। अनुसूचित जनजाति के लोगों से इतनी नफरत क्यों?नकली Ghandy परिवार समझता है… pic.twitter.com/k9RMHjczT6
— Gaurav Bhatia गौरव भाटिया 🇮🇳 (@gauravbhatiabjp) January 31, 2025
इस बयान पर उठे विवाद के बाद, कांग्रेस और भाजपा के बीच एक नई राजनीति शुरू हो गई है, जो आगे की राजनीतिक लड़ाई को और भी तिखा बना सकती है।