दिल्लीबड़ी खबरेंराष्ट्र

यमुना में ही डूबेगी AAP-दा वालो की लुटिया,केजरीवाल के बयान पर मोदी का तंज

दिल्ली में आगामी 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि हरियाणा में भाजपा के लोग पानी में जहर मिला रहे हैं और इसे दिल्ली भेज रहे हैं। इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर केजरीवाल पर करारा हमला बोला है। आइए जानते हैं कि इस विवाद में क्या नया मोड़ आया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जवाब

दिल्ली के उस्मानपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- “दिल्ली के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हार के डर से घबराई ‘आपदा’ पार्टी अनर्गल बातें कर रही है। क्या हरियाणा के लोग अपने ही परिवार के लोगों के पानी में जहर मिला सकते हैं? मैं भी वही पानी पीता हूं, देश के न्यायाधीश और दुनियाभर के एम्बेसी के लोग भी वही पानी पीते हैं। क्या कोई सोच सकता है कि मोदी के पानी में हरियाणा वाले जहर मिला सकते हैं?”

हरियाणा ही नहीं, पूरे देश का अपमान – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने केजरीवाल के बयान की निंदा करते हुए कहा, “गलती को माफ करना देशवासियों का उदार चरित्र है, लेकिन जानबूझकर कोई गलती करे तो देश उसे माफ नहीं करता। हरियाणा के लोग देशभक्त और संस्कृति परायण हैं। यह सिर्फ हरियाणा नहीं, पूरे देश का अपमान है। ऐसी बातें करने वालों को दिल्ली की जनता सबक सिखाएगी।” उन्होंने कहा कि इनकी राजनीति की ‘लुटिया’ यमुना में ही डूब जाएगी।

आप पार्टी पर हमला: सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे – मोदी

प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये पार्टी सिर्फ राजनीति करना चाहती है, काम नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP ने पिछले पांच वर्षों में 14 कानून पास किए, जिनमें से 5 उनकी सैलरी बढ़ाने के लिए थे। “इन्होंने विधानसभा को गाली-गलौज का मंच बना दिया। गणतंत्र दिवस पर सेना की दहाड़ पूरी दुनिया ने देखी, लेकिन ये आपदा पार्टी उन्हीं सपूतों से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रही थी। ऐसे लोगों को सबक सिखाने की तारीख 5 फरवरी है,” मोदी ने कहा।

aamaadmi.in

केजरीवाल का बयान और चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि “भाजपा गंदी राजनीति कर रही है और दिल्ली के लोगों को प्यासा रखने की साजिश कर रही है। हरियाणा में भाजपा के लोग पानी में जहर मिला रहे हैं और इसे दिल्ली भेज रहे हैं। अगर दिल्ली के लोग यह पानी पिएंगे, तो कई लोग मर जाएंगे।”

इस आरोप के बाद हरियाणा सरकार ने केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दायर करने की बात कही थी। वहीं, चुनाव आयोग ने भी केजरीवाल से उनके दावे के समर्थन में सबूत पेश करने को कहा था।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button