
नई दिल्ली : दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है, वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर यमुना में जहर घोलने के आरोप के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें दोबारा जवाब देने को कहा है। आयोग ने केजरीवाल से कल यानी शुक्रवार तक यमुना में अमोनिया की बढ़ती मात्रा और नदी को जहरीला बनाने के आरोपों पर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है।
स्वाति मालीवाल का कूड़ा विरोध प्रदर्शन
इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। स्वाति मालीवाल विकासपुरी से ट्रक में कूड़ा भरकर केजरीवाल के घर भेजने का ऐलान कर चुकी हैं। उनका कहना है कि दिल्ली की सड़कों पर गंदगी और टूटे-फूटे रास्तों की स्थिति बेहद खराब है। विकासपुरी की महिलाओं ने इस बारे में विधायक से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।
स्वाति मालीवाल ने कहा, “यह विरोध किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है। दिल्ली का हर कोना गंदा है, नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं। हम इस कूड़े को अरविंद केजरीवाल के घर ले जाएंगे और उनसे पूछेंगे कि दिल्ली के हर इलाके को जो गंदगी का सामना करना पड़ा है, उसका क्या करेंगे?”
#WATCH | Delhi | Rajya Sabha MP Swati Maliwal says, “This protest is not against any party. Today, Delhi is in an unprecedentedly bad state. Every nook and corner of Delhi is dirty, roads are broken, and drains are overflowing. Women of Vikaspuri had written a complaint that a… https://t.co/5k3bsxr3jh pic.twitter.com/YSIT1BaAI8
— ANI (@ANI) January 30, 2025
चुनाव आयोग के निर्देश और केजरीवाल से जवाब
चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल से यमुना में विषाक्तता के बारे में विस्तृत और तथ्यात्मक जानकारी मांगी है। आयोग ने उनसे यह भी पूछा कि जल बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा जहर का पता लगाने में शामिल इंजीनियर, स्थान और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दें। यदि केजरीवाल शुक्रवार तक इन सवालों का जवाब नहीं देते, तो आयोग उचित कदम उठाने के लिए स्वतंत्र होगा।