दिल्लीराष्ट्र

दिल्ली में अतुल सुभाष जैसा मामला: पुनीत खुराना ने पत्नी से विवाद के बाद की आत्महत्या

दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक कैफे मालिक ने पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। उनका शव कल्याण विहार स्थित घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान पुनीत खुराना के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी मनिका जगदीश पाहवा के साथ मिलकर वुडबॉक्स नाम का कैफे चला रहे थे। दोनों के बीच कारोबार को लेकर चल रहे विवाद ने उन्हें तलाक की राह पर धकेल दिया था।

तलाक और विवाद की शुरुआत

पुनीत और मनिका की शादी 2016 में हुई थी। शादी के बाद दोनों मिलकर अपने कैफे का संचालन कर रहे थे, लेकिन कुछ समय बाद उनके रिश्ते में खटास आने लगी। यह खटास अब कारोबार के विवाद में बदल गई थी। इसके चलते दोनों ने तलाक की अर्जी कोर्ट में दी थी। पुनीत की बहन ने बताया कि तलाक की प्रक्रिया अंतिम चरण में थी, लेकिन इसी दौरान मनिका के परिवार ने पुनीत को धमकी दी और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया।

पुनीत और मनिका के बीच आखिरी बातचीत

पुनीत और मनिका के बीच 31 दिसंबर की रात आत्महत्या से पहले एक बातचीत हुई थी। इस बातचीत का एक 16 मिनट का ऑडियो पुलिस ने जब्त किया है। ऑडियो में दोनों कारोबार को लेकर झगड़ते हुए सुनाई दे रहे हैं। इस बातचीत में मनिका ने कहा, “हम तलाक ले रहे हैं, लेकिन मैं अभी भी बिजनेस पार्टनर हूं… आपको मेरा बकाया चुकाना होगा।” पुनीत के परिवार का कहना है कि आत्महत्या से पहले उसने अपने फोन पर 59 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और मनिका को पूछताछ के लिए बुलाया है।

प्रॉपर्टी विवाद और तनाव

पुनीत की बहन ने आरोप लगाया है कि मनिका के परिवार ने उनके पिता की रोहिणी में स्थित प्रॉपर्टी को धोखे से अपने नाम करवा लिया। जब यह प्रॉपर्टी बिक गई, तो पुनीत को पैसे नहीं दिए गए। इसके बाद मनिका ने एक फ्लैट देने का वादा किया, लेकिन वह भी मनिका के नाम कर दिया गया। इन सभी विवादों से पुनीत मानसिक रूप से परेशान थे, जो शायद उनकी आत्महत्या का कारण बने।

aamaadmi.in

बेंगलुरु के अतुल सुभाष का मामला

दिल्ली में पुनीत खुराना की आत्महत्या ने बेंगलुरु के अतुल सुभाष के मामले की याद दिला दी। अतुल सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले अतुल ने 24 पन्नों का सुसाइड नोट और वीडियो बनाया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी और परिवार पर 3 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद अतुल की पत्नी, मां और भाई को जेल भेजा गया था।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button