
Parliament: लोकसभा में राहुल गांधी और अनुराग ठाकुर के बीच बयानबाजी ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया। राहुल गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी युवाओं और देश के कमजोर तबकों के अधिकार छीन रही है। उन्होंने सावरकर और द्रोणाचार्य का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा, वैसे ही बीजेपी देश के लोगों का “अंगूठा काट” रही है।
राहुल गांधी के मुख्य आरोप:
अडानी का मुद्दा: राहुल ने कहा कि धारावी को अडानी को बेचना वहां के लोगों के अधिकार छीनना उनके अंगूठे काटने जैसा है।
लैटरल एंट्री: उन्होंने दावा किया कि सरकार इस प्रक्रिया के जरिए दलित और पिछड़े वर्गों का हक मारते हुए अंगूठा काट रही है।
अग्निवीर योजना और पेपर लीक: इन मुद्दों पर उन्होंने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर उनका अंगूठा काट रही है।
राहुल के इस बयान के बाद जब लोकसभा अध्यक्ष ने उनसे कहा कि आपसे अपेक्षा है कि आप संविधान पर भी बोलेंगे. तो इसपर राहुल ने कहा कि संविधान भेदभाव और एकाधिकार की इजाजत नहीं देता।
अनुराग ठाकुर का पलटवार:
बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तीखा जवाब देते हुए कहा, “कांग्रेस हम पर अंगूठा काटने का आरोप लगाती है, लेकिन इतिहास में सिखों का गला कांग्रेस ने ही काटा।” उन्होंने इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि संविधान की ताकत ने ही इंदिरा गांधी को झुकने पर मजबूर किया था। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस पर संविधान को सही से न समझने का आरोप भी लगाया।